देहरादून के रहने वाले विवेक चौहान के घर वालों का फोन सोमवार की देर रात उसके दोस्तों के पास आया। घर वालों ने कहा कि दो दिन से वो विवेक को फोन लगा रहे है लेकिन उससे बात नहीं हो पा रही है। जानकारी के बाद विवेक के दोस्तों ने उसका हाल जानने के लिए तारांचद छात्रावास का रूख किया, कमरा अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़कर अंदर गये तो सब हैरत में पड़ गए। विवेक का शव जमीन पर औंधे मुंह पड़ा मिला।
तत्काल घटना की सूचना पुलिस और विवि के अधिकारियों को दी गई। उसकी मौत की खबर फैलते ही हॉस्टल में हड़कंप मच गया। जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। सीओ अमित आनंद ने बताया कि शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं। इस बात की भी आशंका है कि मौत बीमारी से हुई होगी। फिलहाल अभी कुछ स्पष्ट नहीं कहा जा सकता। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।