scriptइलाहाबाद यूनिवर्सिटी में क्लास में घुसकर छात्र को मारी गोली, हालत गंभीर | Student Shot in Allahabad University Campus crime news in Hindi | Patrika News
प्रयागराज

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में क्लास में घुसकर छात्र को मारी गोली, हालत गंभीर

गोली मारने का शक छात्र के दोस्त पर है।

प्रयागराजApr 05, 2018 / 07:45 pm

Akhilesh Tripathi

Firing in allahabad University

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में गोलीबारी

इलाहाबाद. इलाहाबाद विश्‍वविद्यालय में गुरूवार को परीक्षा दे रहे एमए के परीक्षार्थी को बदमाश ने परीक्षा कक्ष में घुसकर गोली मार दी। जिससे विश्‍वविद्यालय में अफरातफरी मच गई। परीक्षा दे रहे परीक्षार्थियों ने उसे उपचार के लिए तत्‍काल नजदीकी निजी अस्‍पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जाती है। गोली मारने के बाद आरोपी तमंचा लहराते हुए विश्‍वविद्यालय कैम्‍पस से फरार हो गया।
बताया जाता है कि नागेन्‍द्र सिंह दर्शनशास्त्र एमए प्रथम वर्ष का छात्र है। नागेन्‍द्र हिन्दू हॉस्टल में रहते हुए पढ़ाई करता है।
जानकारी के अनुसार गुरुवार को नागेन्‍द्र सिंह का सेमेस्टर टेस्ट था। छात्र नागेन्‍द्र सिंह क्लास में टेस्ट देने बैठा ही था कि दोपहर करीब सवा दो बजे आरोपी सरदार सिंह अपने कुछ साथियों के साथ क्लास के अंदर घुस गया। उसने क्लास में तमंचा निकाल नागेन्‍द्र पर गोली चला दी।
गोली लगते ही छात्र नागेन्‍द्र बेंच पर गिर पड़ा। क्लास में गोली चलते ही अफरातफरी मच गई। गोली मारने के बाद आरोपी सरदार सिंह तमंचा लहराते हुए बाइक पर बैठ अपने साथियों के साथ फरार हो गया। इस दौरान क्लास के छात्रों ने तत्काल छात्र नागेन्‍द्र को घायल अवस्था में नजदीक के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। छात्र को गोली सीने से करीब तीन इंच ऊपर लगी है। गोली अगर थोड़ी और नीचे लगती तो छात्र की जान भी जा सकती थी।
सीओ कर्नलगंज आलोक मिश्र के अनुसार सरदार सिंह नामक अभियुक्त ने क्लास के अंदर नागेन्‍द्र सिंह के सीने पर एक गोली मारी है। नागेन्‍द्र सिंह की स्थित सामान्य है। दोनों की पुरानी रंजिश का मामला सामने आ रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
कभी हॉस्‍टल के कमरे में रहते थे साथ
जानकारी के अनुसार सन 2014 में छात्र नागेंद्र सिंह और सरदार सिंह हिन्दू हॉस्टल के एक ही कमरे में रहते थे। उसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद सरदार सिंह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए दिल्‍ली चला गया था। कुछ दिन पहले ही वह इलाहाबाद आया। बताया जाता है कि दो दिन पहले भी नागेन्‍द्र और सरदार के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। पुलिस इसे पुरानी रंजीश मानते हुए जांच में जुटी है।
BY- ARUN RANJAN

Home / Prayagraj / इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में क्लास में घुसकर छात्र को मारी गोली, हालत गंभीर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो