scriptसुनील बंसल के अनुभवों से होगा पूरा राष्ट्र लाभान्वित- केशव प्रसाद मौर्य | Sunil Bansal experiences will benefit entire nation Keshav Prasad Ma | Patrika News
प्रयागराज

सुनील बंसल के अनुभवों से होगा पूरा राष्ट्र लाभान्वित- केशव प्रसाद मौर्य

नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल को बधाई देते हुए संगठन शास्त्र का प्रज्ञ एवं संगठन शिल्पी बताया उन्होंने आगे कहा कि वर्ष 2017 और 2022 की विधानसभा एवं 2019 की लोकसभा के संपन्न हुए चुनाव में उनके अनुभवों एवं मार्गदर्शन का उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ताओं ने लाभ लेकर पार्टी का परचम लहराया था।

प्रयागराजAug 10, 2022 / 11:49 pm

Sumit Yadav

सुनील बंसल के अनुभवों से होगा पूरा राष्ट्र लाभान्वित- केशव प्रसाद मौर्य

सुनील बंसल के अनुभवों से होगा पूरा राष्ट्र लाभान्वित- केशव प्रसाद मौर्य

प्रयागराज: संगमनगरी पहुंचे उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यूपी संगठन महामंत्री के दायित्व का निर्वाह कर रहे सुनील बंसल को भारतीय जनता पार्टी संगठन के शीर्ष नेतृत्व ने राष्ट्रीय महामंत्री का दायित्व देकर उन का मान बढ़ाया है। उपमुख्यमंत्री व विधान परिषद नेता सदन ने नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल को बधाई देते हुए संगठन शास्त्र का प्रज्ञ एवं संगठन शिल्पी बताया उन्होंने आगे कहा कि वर्ष 2017 और 2022 की विधानसभा एवं 2019 की लोकसभा के संपन्न हुए चुनाव में उनके अनुभवों एवं मार्गदर्शन का उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ताओं ने लाभ लेकर पार्टी का परचम लहराया था। लेकिन अभी तक सिर्फ उत्तर प्रदेश को उनके अनुभव का लाभ प्राप्त होता था। अब उनके राष्ट्रीय महामंत्री की नियुक्ति के उपरांत पूरे राष्ट्र के कार्यकर्ताओं को उनका मार्गदर्शन और अनुभव प्राप्त होगा ।
उन्होंने प्रदेश संगठन महामंत्री के रूप में नवनियुक्त धर्मपाल को भी बधाई देते हुए 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी की पुनः सरकार बनाने में उनकी कड़ी मेहनत की अहम भूमिका बताते हुए उनके नए दायित्व के उज्जवल भविष्य की कामना भी की ।
हर घर तिरंगा अभियान में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री

प्रयागराज में आयोजित हर तिरंगा अभियान में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मोर्या ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य नागरिकों के मन में राष्ट्र के प्रति कर्त्तव्य बोध उत्पन्न करके आगामी 25 वर्षो के संकल्पों को पूरा करने का प्रण लेना है। केंद्र सरकार ने हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए फ्लैग कोड में भी अहम बदलाव किये हैं। आजादी के बाद पहली बार देश का हर नागरिक अपने घर, व्यापारिक प्रतिष्ठान या सार्वजनिक स्थल पर तिरंगा फहरा सकता है ।
यह भी पढ़ें

प्रतापगढ़ पहुंचे शिवपाल यादव, अखिलेश यादव पर साधा निशाना, कहा- 2024 में देंगे जवाब

यही नहीं इस बार सूर्यास्त के बाद भी तिरंगा फहराया जा सकता है। आजादी के बाद देश ने पहली बार तिरंगे के जनक पिंगली वेंकैया जी का जन्म दिन मनाया और उनके योगदान को भी स्मरण किया । कहा कि देश में राष्ट्रभक्ति की नई लहर उत्पन्न होने जा रही है तथा नए संकल्पों के उदय होने और उन्हें पूरा करने का भी समय आ गया है। यह नया भारत है।

Hindi News/ Prayagraj / सुनील बंसल के अनुभवों से होगा पूरा राष्ट्र लाभान्वित- केशव प्रसाद मौर्य

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो