केबीसी के बाद उषा यादव किसी पहचान की मोहताज नहीं है ।आसपास के गांव की लड़कियां उन्हें अपना रोल मॉडल मानती है। शादीशुदा उषा ने ससुराल जाकर पढ़ाई का सिलसिला जारी रखा। उसका फल उनको देर से ही सही पर मिला। बता दें कि उषा यादव को 69000 पदों के लिए हुई यूपी सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा के नतीजों में 132 नंबर का स्कोर हासिल किया है।कौन बनेगा करोड़पति में हिस्सा लिया उन्होंने सेट पर अमिताभ बच्चन के सवालों का जवाब देते हुए कहा था कि यूपी में शिक्षक भर्ती परीक्षा के नतीजों का इंतजार कर रही है। प्रयागराज के यमुना पार इलाके की रहने वाली उषा यादव ने 13 सवालों का जवाब देकर 25 लाख का इनाम जीता था। 50 लाख के सवाल पर सभी लाइफलाइन खत्म होने पर उन्होंने गेम को छोड़ दिया था। और 25 लाख का इनाम जीत कर वापस आई थी।
उत्तर प्रदेश सहायक शिक्षा भर्ती परीक्षा में 146000 उम्मीदवारों लंबी लड़ाई के बाद पास घोषित किए गए हैं। यह सभी उम्मीदवार अब मेरिट के आधार पर नौकरी पाने के पात्र होंगे। उत्तर प्रदेश में सहायक शिक्षा के लिए 69000 पदों पर भर्ती के लिए लंबे समय से लंबित इस परीक्षा के नतीजे घोषित हुए। वहीं इस परीक्षा में उषा यादव ने भी 123 अंक हासिल किया है।