scriptमौसम की मार: राजस्थान के चुरू से भी गर्म रहा यूपी का यह जिला | Weather effect: This district of UP remained hotter than Churu | Patrika News
प्रयागराज

मौसम की मार: राजस्थान के चुरू से भी गर्म रहा यूपी का यह जिला

लोगों पर फिर से मौसम की मार शुरू हो गई है। तीखी धूप के चलते लगातार तापमान बढ़ रहा है। बुधवार को सीजन का सबसे गर्म दिन रहा।

प्रयागराजMar 28, 2024 / 09:29 am

Krishna Rai

weather_efect.jpg
गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। बुधवार को सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। चिलचिलाती धूप के कारण दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच गया। बुधवार को प्रयागराज राजस्थान के चुरू से भी ज्यादा गर्म रहा। प्रदेश में झांसी के बाद प्रयागराज दूसरा सबसे गर्म जिला रहा।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले दो से तीन दिन हल्के बादल रहेंगे। जिसके कारण दिन के तामपान में थोड़ी राहत रहेगी। अगले तीन से चार दिनों में हल्की बूंदा बांदी भी हो सकती है।
सप्ताह भर में 11.5 डिग्री सेल्सियस बढ़ा तापमान
प्रयागराज में 21 मार्च से ही गर्मी का दौर शुरू हो गया था। सात दिनों के भीतर अधिकतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियत तक बढ़ा। बुधवार को प्रयागराज का अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि चुरू का अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में झांसी जिले का तापमान सार्वाधिक गर्म 39.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Home / Prayagraj / मौसम की मार: राजस्थान के चुरू से भी गर्म रहा यूपी का यह जिला

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो