12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Lok Sabha Election 2024:फिरोजाबाद में सपा-कांग्रेस पर बरसे सीएम योगी, कहा- नया भारत केवल राम मंदिर नहीं बनाता…

Lok Sabha Election 2024: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने फिरोजाबाद में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए सपा, बसपा और कांग्रेस पर निशाना साधा।

2 min read
Google source verification
CM Yogi Adityanath attacks

UP Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फिरोजाबाद में चुनावी सभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा कि, नया भारत केवल राम मंदिर नहीं बनाता है। बल्कि आतंकवादियों का राम नाम सत्य भी करता है। यह बात पाकिस्तान को मालूम है।

कांग्रेस सरकार में होते थे धमाके

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, जिन आतंकवादियों ने अयोध्या और वाराणसी में हमला किया था। समाजवादी पार्टी ने उन आतंकवादियों का केस वापस लेने की कोशिश की थी। सपा विकास के काम में डकैती डालती थी। सपा में एक ही परिवार लूट मचाते थे। जब कांग्रेस पार्टी की सरकार थी तब आतंकी विस्फोट होता था। यदि आज पटाखा भी फट जाता है तो पाकिस्तान के ओर से सफाई आ जाती है कि इसमें मेरा कोई हाथ नहीं है। पाकिस्तान अब घुसपैठ नहीं करता है।

यह भी पढ़ें: चंद्रशेखर रावण कई मासूम लड़कियों की जिंदगी कर चुका है बर्बाद, वाल्मीकि समाज की लड़की ने वीडियो जारी कर लगाया आरोप

देश को बांटना चाहती है कांग्रेस - सीएम योगी

समाजवादी पार्टी के चुनाव लड़ने पर सीएम योगी ने कहा कि, सपा बेकार का चुनाव लड़ रही है। समाजवादी पार्टी 63 सीट पर चुनाव लड़ रही है। क्या यह पार्टी केंद्र में सरकार बना पाएगी। कांग्रेस देश की संपत्ति को रोहिंग्या, घुसपैठियों, और बांग्लादेशी को बांटना चाहती है।

यह भी पढ़ें: Weather Today: यूपी में 27-28 अप्रैल को बारिश के साथ आंधी-तूफान और बिजली कड़कने की संभावना, मौसम विभाग ने इन जिलों में जारी किया अलर्ट

फिरोजाबाद में 7 मई को डाले जाएंगे वोट

फिरोजाबाद लोकसभा सीट पर तीसरे चरण में यानी 7 मई को वोट डाले जाएंगे। यहां से भाजपा ने ठाकुर विश्वदीप सिंह को उम्मीदवार बनाया है,जबकि समाजवादी पार्टी ने अक्षय यादव को टिकट दिया है। इसके साथ ही बहुजन समाज पार्टी की तरफ से चौधरी बशीर चुनाव मैदान में हैं।

यह भी पढ़ें: Public Holidays of 2024 in UP: मई से लेकर दिसंबर 2024 तक यूपी में 14 सार्वजनिक अवकाश, जानें किस महीने में कितनी छुट्टियां ?