अलवर

जेब में पटाखा चलने से ‘भीम’, तो दीपक जलाने के दौरान ‘कोमल’ झुलसे, जाने अलवर में कहां-कैसे हुए हादसे

जिलेभर में अलग-अलग घटनाओं में एक बालिका, एक बालक व एक युवती झुलस गई। दो घटनाएं आतिशबाजी चलाने के दौरान हुई तो, तीसरी घटना दीपक जलाते समय हुई।

अलवरNov 01, 2016 / 07:01 pm

Nakul Devarshi

दिवाली के दौरान जिलेभर में अलग-अलग घटनाओं में एक बालिका, एक बालक व एक युवती झुलस गई। दो घटनाएं आतिशबाजी चलाने के दौरान हुई तो, तीसरी घटना दीपक जलाते समय हुई। 
गम्भीर घायल एक युवती को जयपुर भी रैफर किया गया है। जबकि दो का सामान्य अस्पताल के बर्न वार्ड में इलाज चल रहा है। दोनों की हालात में सुधार है।

दिवाली के दौरान मुण्डावर के पेहल गांव में 31 अक्टूबर की रात पटाखे जलाते समय अचानक छह वर्षीय भीम पुत्र राजू झुलस गया। परिजनों ने बताया कि उसकी जेब में पटाखा रखा हुआ था। उसी दौरान अचानक एक चिंगारी उसके जेब में आ लगी और पटाखा चल गया। इस घटना में भीम झुलस गया। 
परिजनों ने बालक को तुरंत झुलसी अवस्था में अलवर के सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं नगर के फतहपुर कला में पटाखे से नीलू पुत्री विशंभर उम्र 20 वर्ष झुलस गई। परिजनों ने उसे 31 अक्टूबर की देर रात सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया। हालत खराब होने पर डॉक्टरों ने उसे जयपुर रैफर कर दिया।
इसी तरह से राजगढ़ के नंगलीमेघा गांव में कोमल पुत्री जगराम घर में दीपक जलाते समय झुलस गई। दीपक से उसके कपड़ों ने आग पकड़ ली। कोमल का भी सामान्य अस्पताल में इलाज चल रहा है। दोनों की हालत में अब सुधार है।

Hindi News / Alwar / जेब में पटाखा चलने से ‘भीम’, तो दीपक जलाने के दौरान ‘कोमल’ झुलसे, जाने अलवर में कहां-कैसे हुए हादसे

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.