scriptभाजपा में उत्तर से ज्यादा दक्षिण जिले में जिलाध्यक्ष पद का क्रेज | alwar bjp election news | Patrika News
अलवर

भाजपा में उत्तर से ज्यादा दक्षिण जिले में जिलाध्यक्ष पद का क्रेज

भाजपा संगठन चुनाव के तहत उत्तर से ज्यादा दक्षिण जिले में जिलाध्यक्ष पद के दावेदार हैं। दक्षिण जिले में जिलाध्यक्ष पद के लिए 18 फॉर्म भरे गए हैं। वहीं उत्तरी जिले से 11 ने जिलाध्यक्ष पद की दावेदारी जताई है।

अलवरDec 11, 2019 / 12:13 am

Prem Pathak

भाजपा में उत्तर से ज्यादा दक्षिण जिले में जिलाध्यक्ष पद का क्रेज

भाजपा में उत्तर से ज्यादा दक्षिण जिले में जिलाध्यक्ष पद का क्रेज

अलवर. भाजपा संगठन चुनाव के तहत उत्तर से ज्यादा दक्षिण जिले में जिलाध्यक्ष पद के दावेदार हैं। दक्षिण जिले में जिलाध्यक्ष पद के लिए 18 फॉर्म भरे गए हैं। वहीं उत्तरी जिले से 11 ने जिलाध्यक्ष पद की दावेदारी जताई है। भाजपा के जिला चुनाव अधिकारी वीरमदेव सिंह ने मंगलवार को पार्टी के जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष व प्रदेश प्रतिनिधि के लिए दावेदारों के फार्म लिए।
भाजपा में संगठन चुनाव के तहत जिलाध्यक्ष पद के निर्वाचन की प्रक्रिया मंगलवार को शुरू हुई। जिला चुनाव प्रभारी सिंह ने दक्षिण व उत्तर जिलों के जिलाध्यक्ष व प्रदेश प्रतिनिधि के लिए फार्म भरवाए। पार्टी की ओर से इस बार अलवर में दक्षिण व उत्तर जिले बनाने के बाद जिलाध्यक्ष पद को लेकर प्रतिस्पद्र्धा बढ़ गई। जिलाध्यक्ष पद को पार्टी में इस कदर होड़ रही कि दक्षिण जिले में 33 पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष पद के लिए फार्म लिए, हालांकि इनमें से भरकर केवल 18 ही वापस आए। इसी तरह उत्तर जिले में जिलाध्यक्ष पद के लिए 11 फार्म जारी किए गए, यहां सभी फार्म भरकर वापस जमा कराए गए।
प्रदेश प्रतिनिधि के प्रति क्रेज कम

भाजपा में जिलाध्यक्ष पद के चुनाव के साथ ही अलवर जिले से 8 से 10 प्रदेश प्रतिनिधियों के चुनाव भी होने हैं। प्रदेश प्रतिनिधि के लिए भाजपा के दक्षिण जिले से 25 कार्यकर्ताओं ने फार्म लिए, लेकिन भरकर 18 ने ही जमा कराए। वहीं उत्तर जिले में 8 कार्यकर्ताओं ने फार्म लिए और सभी ने भरकर जमा कराए।
उत्तर से ज्यादा दक्षिण जिले में क्रेज

जिलाध्यक्ष पद को लेकर भाजपा के दोनों जिलों में दक्षिण में ज्यादा क्रेज है। यहां जिलाध्यक्ष पद के लिए 18 फार्म भरे गए हैं। वहीं उत्तर जिले में केवल 11 ही फार्म भरे गए। दक्षिण जिले का क्रेज ज्यादा होने का कारण जिला मुख्यालय का जिला होना है। वहीं दक्षिण जिले में 6 व उत्तर जिले में 5 विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं।
दक्षिण में एससी व उत्तर में सामान्य वर्ग से जिलाध्यक्ष की चर्चा

जिला चुनाव प्रभारी भाजपा के दोनों जिलो से जिलाध्यक्ष व प्रदेश प्रतिनिधि के फार्म भरवाकर जयपुर के लिए रवाना हो गए। संभावना है कि जल्द ही जयपुर से दोनों जिलों के जिलाध्यक्षों की घोषणा होगी। फार्म भरने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं व नेताओं में चर्चा है कि दक्षिण जिले से एससी वर्ग तथा उत्तर जिले से सामान्य या ओबीसी वर्ग से जिलाध्यक्ष की घोषणा हो सकती है। जिलाध्यक्ष चुनाव प्रक्रिया में संगठन चुनाव सहायक प्रमोद विजय, प्रवक्ता दीपक पंडित व उपाध्यक्ष महासिंह चौधरी ने सहयोग किया।

Home / Alwar / भाजपा में उत्तर से ज्यादा दक्षिण जिले में जिलाध्यक्ष पद का क्रेज

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो