scriptAlwar Corona Update : अस्पताल में दो संदिग्ध और भर्ती हुए, इतने मरीजों की रिपोर्ट आई नेगेटिव, आप भी जानिए | Alwar Corona Update : Alwar Two More Suspected Patients Of CoronaVirus | Patrika News
अलवर

Alwar Corona Update : अस्पताल में दो संदिग्ध और भर्ती हुए, इतने मरीजों की रिपोर्ट आई नेगेटिव, आप भी जानिए

अभी जिले में एक भी पॉजीटिव मरीज नहीं मिला है लेकिन, हर तरफ सावधानी बरतकर ही हम इस संक्रमण से बच सकते हैं।

अलवरMar 23, 2020 / 11:16 am

Lubhavan

Alwar Corona Update : Alwar Two More Suspected Patients Of CoronaVirus

Alwar Corona Update : अस्पताल में दो संदिग्ध और भर्ती हुए, इतने मरीजों की रिपोर्ट आई नेगेटिव, आप भी जानिए

अलवर.जिले में कोरोना वायरस के दो और संदिग्ध रविवार को अलवर के सामान्य अस्पताल में पहुंचे। इसके अलावा एक दिन पहले भर्ती हुए चार जनों की नेगेटिव रिपोर्ट मिली है। अब तक अलवर जिला सामान्य अस्पताल से कुल 24 जांच हो चुकी है। सब नेगेटिव प्राप्त हुई हैं।
चिकित्सा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि रविवार को चार जनों की नेगेटिव रिपोर्ट मिलने से राहत है। अभी जिले में एक भी पॉजीटिव मरीज नहीं मिला है लेकिन, हर तरफ सावधानी बरतकर ही हम इस संक्रमण से बच सकते हैं। जितने भी मामले अभी अस्पताल में पहुंचे हैं वे अधिकतर विदेश से आए लोग हैं। सरकार व विभाग ने चिकित्साकर्मियों को स्पष्ट गाइडलाइन दे रखी है कि विदेश से आए लोगों को होम आइसोलेशन में रखा जाए। यदि लक्षण मिलते हैं तो तुरंत अस्पताल में भर्ती कराकर सैंपल की जांच कराएं। जिले में अब तक करीब 226 विदेश से आने वाले भारतीय चिह्नित हुए हैं। जिनमें से 180 पर चिकित्सा प्रशासन की पूरी निगरानी है। 22 जने 28 दिन होम आइसोलेशन में बिता चुके हैं। इसके अलावा 22 जने जिले से बाहर हैं। दो व्यक्तियों का अभी मालूम नहीं चल सका है।
अब छह जने अस्पताल में भर्ती

रविवार को दो नए संदिग्ध अस्पताल में आने से कुल छह जने आइसोलेशन में भर्ती हैं। इनमें से चार जनों की रिपोर्ट सोमवार को मिल जाएगी। शेष दो जनों की रिपोर्ट अगले दिन मिल सकेगी। कुल छह जने भर्ती हैं।
—–फोटो केप्शन….सामान्य अस्पताल में कोरोना आइसोलेशन वार्ड।

Home / Alwar / Alwar Corona Update : अस्पताल में दो संदिग्ध और भर्ती हुए, इतने मरीजों की रिपोर्ट आई नेगेटिव, आप भी जानिए

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो