8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अलवर में बढ़ रहा कोरोना का खतरा, डॉक्टर के बेटे सहित दो जनों की मौत, चिकित्सा अधिकारी ने बताया खतरनाक

अलवर में कोरोना संक्रमित आने के साथ ही यहां मौत का आंकड़ा भी बढ़ रहा है, यहां डॉक्टर के बेटे सहित दो जनों की कोरोना से मौत हो गई है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Lubhavan Joshi

•

Updated: 11 Aug 2020, 10:14 AM IST

Alwar Corona Update: Two More Deaths Due To Corona In Alwar

अलवर में बढ़ रहा कोरोना का खतरा, डॉक्टर के बेटे सहित दो जनों की मौत, चिकित्सा अधिकारी ने बताया खतरनाक

अलवर. जिले में सोमवार को कोरोना से दो मरीजों की मौत हो गई है। अलवर शहर के स्कीम दो निवासी एक सेवानिवृत्त चिकित्सक के 48 वर्षीय पुत्र की गुरुग्राम और भिवाड़ी के कहरानी में फैक्ट्री में काम करने वाले सुरक्षागार्ड की जयपुर में मौत हो गई है। अलवर शहर के स्कीम दो निवासी मृतक व्यक्ति की 31 जुलाई को अलवर में ही कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उसके अगले दिन एक जुलाई को ही व्यक्ति को गुरुग्राम के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

जहां सोमवार को इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। कोरोना से जिले में यह चौथी मौत है। इससे पहले के अधिकतर मृतकों में दूसरी बीमारी भी मौत का कारण रही हैं। लेकिन, इस व्यक्ति को मुख्य रूप से कोरोना ही बीमारी थी। लेकिन, रिकवर नहीं हो सका। उधर, भिवाड़़ी के कहरानी में फैक्ट्री में काम करने वाले उत्तरप्रदेश निवासी एक 40 वर्षीय सुरक्षाकर्मी की मौत हुई है। जिसकी कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सात अगस्त को अलवर से जयपुर रैफर किया गया था। वहीं पर उसकी मौत हो गई है। इस तरह जिले में अब तक 24 जनों की कोरोना से मौत हो चुकी है। सीएमएचओ ने बताया कि कहरानी वाले सुरक्षागार्ड को श्वांस लेने में पहले से भी तकलीफ थी।

कोरोना से खतरा कम नहीं

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओपी मीणा ने बताया कि कोरोना से चिंता कम नहीं हो सकी है। बल्कि संक्रमण का खतरा पहले से बढ़ गया है। जिल के बाहर के अस्पतालों में भर्ती मरीजों की अधिक मौत हुई है। अब वैसे भी संक्रमितों की संख्या 5 हजार 3 सौ से अधिक हो चुकी है। अलवर शहर, भिवाड़ी, तिजारा, बहरोड़, किशनगढ़बास व रामगढ़ सहित अनेक जगहों पर संक्रमण पहले से काफी बढ़ गया है। कई ऐसे मरीजों की कोरोना से मौत हुई है जिनको पहले से कोई दूसरी बीमारी का मालूम नहीं था।

कहां-कितनी मौत

अलवर शहर में 8

भिवाड़ी में 6

खेरली-कठूमर 4

बहरोड़ में 3

बानसूर में 1

लक्ष्मणगढ़ में 1