scriptभाजपा ने 54 मंडलों व 16 तहसील क्षेत्रों में हेल्प डेस्क बनाई | alwar corona virus news | Patrika News
अलवर

भाजपा ने 54 मंडलों व 16 तहसील क्षेत्रों में हेल्प डेस्क बनाई

अलवर. कोरोना वायरस आपदा में आमजन की मदद के लिए भाजपा की ओर से जिले के 11 विधानसभा क्षेत्रों के 54 मंडलों व 16 तहसील स्तर पर हेल्प डेस्क बनाई गई है।

अलवरMar 29, 2020 / 11:01 pm

Prem Pathak

भाजपा ने 54 मंडलों व 16 तहसील क्षेत्रों में हेल्प डेस्क बनाई

भाजपा ने 54 मंडलों व 16 तहसील क्षेत्रों में हेल्प डेस्क बनाई

अलवर. कोरोना वायरस आपदा में आमजन की मदद के लिए भाजपा की ओर से जिले के 11 विधानसभा क्षेत्रों के 54 मंडलों व 16 तहसील स्तर पर हेल्प डेस्क बनाई गई है।

भाजपा जिलाध्यक्ष दक्षिण संजय नरूका ने बताया कि हेल्प डेस्क में मंडल स्तर पर 5 सदस्य और तहसील स्तर पर एक प्रमुख कार्यकर्ता प्रशासन के उपखंड अधिकारी व तहसीलदार के साथ मिलकर गांव व ढाणियों में लोगों की परेशानी का निराकरण करने में मदद कर रहे हैं। इनमें पार्टी के बूथ स्तर के कार्यकर्ता शामिल हैं। पार्टी की ओर से जिले में बीेजेपी कोरोना वायरस हेल्प डेस्क नाम से वाट्सएप ग्रुप भी बनाया गया है, जिसमें सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व जिलाध्यक्ष, जिले के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष, शक्ति केन्द्र प्रभारी, बूथ अध्यक्ष एवं प्रमुख पदाधिकारी शामिल किए गए हैं। पार्टी की ओर से कोरोना वायरस के चलते लॉक डाउन में पलायन कर रहे लोगों के लिए भोजन, चाय, नाश्ते की अलग-अलग जगह व्यवस्था करा रहे हैं।

Home / Alwar / भाजपा ने 54 मंडलों व 16 तहसील क्षेत्रों में हेल्प डेस्क बनाई

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो