scriptइस गर्मी अलवर शहर में होगा पानी का भारी संकट, सूख गए इतने बोरवैल, लाखों की आबादी होगी प्रभावित | Alwar District Will Face Water Problem In Winter Season | Patrika News
अलवर

इस गर्मी अलवर शहर में होगा पानी का भारी संकट, सूख गए इतने बोरवैल, लाखों की आबादी होगी प्रभावित

अलवर शहर में इस गर्मियों में पानी के संकट का अंदेशा है। शहर के बोरवैल सूख गए हैं।

अलवरMar 18, 2019 / 11:58 am

Hiren Joshi

Alwar District Will Face Water Problem In Winter Season

इस गर्मी अलवर शहर में होगा पानी का भारी संकट, सूख गए इतने बोरवैल, लाखों की आबादी होगी प्रभावित

गर्मी के मौसम में अलवर शहर की 4.5 लाख की आबादी में से करीब 1.25 लाख लोगों को पानी का बड़ा संकट झेलना पड़ सकता है। जिसकी तस्वीर अभी से सामने दिख रही है। शहर में 130 सिंगल फेज बोरवेल में से 35 बोर सूख चुके हैं। जिनको सुचारू करने के लिए बड़ी मशीन लगाने की जरूरत पडऩे लगी है। उसके बाद भी यह सुनिश्चत नहीं है कि ये सिंगल फेज बोरवेल पुनर्जीवित होंगे या नहीं। इन सिंगल फेज बोरवैल पर करीब सवा लाख आबादी निर्भर करती है।
350 फीट तक पानी नहीं

इस समय अलवर शहर में सिंगल फेज बोरिंग जमीन से करीब 350 से 450 फीट गहराई में लगे हैं। अब ये बोरवेल सूखते ही जा रहे हैं। इस समय करीब 100 में से 35 बोरवेल सूख चुके हैं। जिनको दोबारा से सुचारू करने के लिए बड़ी मशीन लगाने की जरूरत है। नगर परिषद के तकनीकी कर्मचारियों ने बताया कि पानी के लिए 75 से 100 फीट नीचे और जाने की जरूरत है। एक दो जगहों पर सैम्पलिंग के तौर पर सूखे बोरवेल पुन: चालू कराने के लिए मशीन लगाई तो करीब 75 फीट से अधिक गहराई पर पानी मिला है। लेकिन ऐसा सब जगह हो यह भी सुनिश्चित नहीं है।
अब यही विकल्प बचा

अब नगर परिषद के पास यही विकल्प बचा है कि जो बोरवेल सूखते जा रहे हैं वहां बड़ी मशीन लगाई जाए। जिससे यह देखा जाएगा कि पानी कितनी गहराई पर जा चुका है। जमीन के नीचे पानी मिलने पर ही बोरवेल का उपयोग हो सकेगा। पानी नहीं मिलने पर बोरवेल नकारा होते जाएंगे।
शहर में कहां-कहां सिंगल फेज बोर सूख रहे

शहर के वार्ड चार में दो बोरवेल, वार्ड छह में एक, वार्ड दो में सात में से तीन, वार्ड पांच में तीन बोरवेल सूख गए हैं। वार्ड 40 में आठ और वार्ड 39 में छह बोरवैल हैं। जिनमें पानी कम होता जा रहा है। वार्ड एक, छह व चार में भी पानी का संकट बढ़ रहा है। इसके अलावा स्कीम तीन, वार्ड 34 व विवेकानन्द नगर के बोरवैल में पानी खत्म होता जा रहा है।
कर रहे हैं प्रयास

यह सही है कि सिंगल फेज बोरिंग सूखती जा रही है। जिनमें बड़ी मशीन लगा रहे हैं। ताकि उनको चालू किया जा सके। एक दो जगहों पर बड़ी मशीन लगाने पर पहले से करीब 75 फीट से अधिक गहराई पर पानी मिला है। सिंगल फेज के करीब 35 बोरवेल सूख चुके हैं। जिनको सुचारू करा रहे हैं।
मिन्टू कुमार, प्रभारी, सिंगल फेज बोरवैल नगर परिषद अलवर

Home / Alwar / इस गर्मी अलवर शहर में होगा पानी का भारी संकट, सूख गए इतने बोरवैल, लाखों की आबादी होगी प्रभावित

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो