scriptभाजपा जीत की और कार्यकर्ता बांट रहे मिठाइयांं | Alwar Lok Sabha Seat Result 2019 | Patrika News
अलवर

भाजपा जीत की और कार्यकर्ता बांट रहे मिठाइयांं

भाजपा जीत की और कार्यकर्ता बांट रहे मिठाइयांं

अलवरMay 23, 2019 / 01:11 pm

Kailash

alwar

भाजपा जीत की और कार्यकर्ता बांट रहे मिठाइयांं

अलवर. लोकसभा चुनाव के परिणाम की अधिकारीक घोषणा तो नहीं हुई लकिन भाजपा में जश्न का मौहाल है। वहीं भाजपा प्रत्याशी अपनी जीत को प की मान रहे है। महंत बालक नाथ लगभग २२५३२६ मतों से आगे निकल गए है। शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों में भाजपा की जीत के प्रति ज्यादा उत्साह है। अंतिम के चलते गुरुवार को अदालत परिसर में भी सूनापन नजर आया। ग्रामीण क्षेत्रों से पेशी पर आने वाले मुवक्किल भी नजर नहीं आए। अधिकतर अधिवक्ता परिणाम जानने के लिए उत्सुक दिखाई दिए जैसे ही भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में रूझान आने लगे और कांर्गे्रस और भाजपा में जीत का अंतर करीब दो लाख से ज्यादा हुआ तो भाजपा समर्थित अधिवक्ताओं ने कोर्ट में लडडू बांटने शुरु कर दिए। समर्थकों का कहना था कि कांग्रेस ने कई सालों से भारत पर राज किया है भाजपा को तो पांच साल का ही मौका मिला है यदि अब मोदी सरकार में आते हैं तो देश का विकास तय है।
केंद्रीय मंत्री बनने की उम्मीद
लोकसभा चुनाव के दौरान देश भर में भाजपा के पक्ष में परिणाम आने के बाद अमित शाह ने जब शपथ के लिए शुभ मुहूर्त निकाले की तैयारी शुरु की तो । शहर वासियों को उम्मीद है कि अलवर के बाबा बालकनाथ को केंद्रीय मंत्रीमंडल में जगह मिलेगी। इनके समर्थन में यूपी के मुख्यमंत्री बाबा आदित्यनाथ योगी भी अलवर आए थे।
हर तरफ थी परिणाम की चर्चा
अलवर. लोकसभा चुनाव के परिणाम जानने के लिए सुबह से ही उत्साह का माहौल बना हुआ है। घर के अंदर और बाहर हर तरफ चुनाव की चर्चा का ही विषय बना हुआ था। बाजारों में आज रौनक कम दिखाई दी। अक्सर गर्मियों में सुबह जल्दी बाजार खुल जाता है लेकिन परिणाम के चलते गुरुवार को देर तक दुकानें भी अधिकतर बंद थी, जो दुकानें खुली हुई है वहां पर समूह में बैठकर लोग परिणामों पर चर्चा करते हुए नजर आए।
अनेक दुकानों पर टीवी लगे होनेे के कारण यहंा पर लोग पल पल की जानकारी ले रहे थे। चाय की थडियों पर भी चुनाव परिणाम का ही माहौल गर्माया हुआ था।
शहर के अधिकतर युवा सोशल मीडिया पर नजर गड़ाकर परिणाम जानने में लगे हुए थे। अलग – अलग व्हाटसअप ग्रुपों में भी परिणामों की जानकारी दी जा रही थी। इधर, महिलाओं को भी परिणाम जानने की उतनी ही उत्सुकता थी, जितनी की पुरुषों को। घर में बैठी महिलाएंं घर के काम काज के साथ लगातार टीवी पर भी नजर लगाए हुए थी जिससे की परिणाम की जानकारी ले सकें। यहां तक की बार बार घर के पुरुष सदस्यों से भी यही पूछा जा रहा था कि अलवर से कौन जीत रहा है।

भाजपा में जश्न का माहौल

मतगणना स्थल पर जैसे जैसे लोकसभा चुनाव के नतीजे आते जा रहे थे, वैसे वैसे ही भाजपा के खेमें उत्साह बढ़ता जा रहा था। बाबा बालकनाथ कांग्रेस प्रत्याशी से लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। जैसे ही बढ़त का आंकडा १ लाख से पार हुआ समर्थकों ने जश्न की तैयारियां शुुरु कर द ी। इसके चलते बीजेपी के कार्यकर्ताओं में जोश बढ़ता जा रहा था। उत्साहित कार्यकर्ताओं ने परिणाम जानने के बाद से ही आतिशबाजी शुरु कर दी। बाबा के जयकारे मतगणना स्थल पर लगाए जा रहे थे वहीं मोदी जिंदाबाद के नारों से यहां पर जश्न का माहौल बना हुआ था।

बंद करवा दिया माइक
मतगणना स्थल कला कॉलेज में बीजेपी ओर कांग्रेस के समर्थक व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में नजर आए। इसके चलते परिणामों के दौरान पुलिस ने किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए माइक को बंद करवा दिया। माइक पर परिणाम बताए जाने के बाद जैसे की किसी प्रत्याशी की बढ़त का पता चलता पार्टि के कार्यकर्ताओं में विरोध के स्वर दिखाई दे रहे थे।

महिलाओं की नए सांसद से है अपेक्षा

अलवर. लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद नए सांसद से महिलाओं से उम्मीदें करना शुरु कर दिया है। महिलाओं ने बताया कि पिछले काफी समय से अलवर में पानी का संकट बना हुआ है। गर्मियोंे में यह परेशानी अधिक हो जाती है। इसका समाधान समय रहते किया जाना चाहिए। इनका कहना था कि अलवर में महिला अपराधों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। एेसे में जरुरी है कि महिलाओं को सुरक्षा दी जाए जिससे की वो आजादी को महसूस कर सकें। देश भले ही आजाद हो गया हो लेकिन इस तरह की घटनाएं होने के बाद महिलाओं की आजादी पर खतरा बढ़ता जा रहा है। महिलाओं ने कहा कि पिछले पांच सालों मेंे महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है, इस पर लगाम नहीं लगी तो घर चलाना मुश्किल हो जाएगा। खाने पीने के सामान से लेकर गैस सिलेंडर, डीजल पेट्रोल, स्कूल की फीस, स्टेशनरी सहित अन्य सभी सामान महंगा हो गया है । जिससे बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाना मुश्किल हो गया है। शहर की महिलाओं का कहना था कि पानी की परेशानी झेलना मुश्किल हो गया है।

Home / Alwar / भाजपा जीत की और कार्यकर्ता बांट रहे मिठाइयांं

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो