scriptअलवर की जनता ने मोदी को दिए चार रत्न | alwar loksabha result 2019 | Patrika News
अलवर

अलवर की जनता ने मोदी को दिए चार रत्न

अलवर की जनता ने मोदी को दिए चार रत्न, अब देखना है इन रत्नों को कहा मिलता है स्थान

अलवरMay 24, 2019 / 05:55 pm

Kailash

alwar news loksabha result

अलवर की जनता ने मोदी को दिए चार रत्न


अलवर. जिले की जनता ने लोकसभा के लिए चार सांसद भेजे है। अब देखना है कि इन्हें केन्द्रीय मंंत्रीमंडल में कितना प्रतिनिधित्व दिया जाता है। जिससे अलवर की जनता का विकास हो सके। जीत घोषित होने के बाद भाजपा प्रत्याशी महंत बालकनाथ गुरुवार शाम को कला कॉलेज से पार्टी कार्यकर्ता और समर्थकों के काफिले के साथ जुलूस के रूप में निकले। रास्ते में कार्यकर्ताओं ने बालकनाथ का स्वागत करते हुए आतिशबाजी की और मिठाई बांटी। यहां से वे सीधे केड़लगंज स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ ने उनका स्वागत किया गया। इसके बाद बालकनाथ त्रिपोलिया और जगन्नाथ मंदिर में दर्शन कर कालीमोरी स्थित हीरानाथ बगीची में पहुंचे।
पुलिस के पुख्ता इंतजाम
लोकसभा चुनाव मतगणना के लिए जिला पुलिस प्रशासन की ओर से पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किए गए। जेल चौराहा से लेकर मतगणना स्थल के आसपास और अंदर काफी संख्या में पुलिस और अद्र्धसैनिक बल के जवानों को तैनात किया गया। उन पर मॉनिटरिंग के लिए पुलिस अधिकारी ड्यूटी पर रहे। साथ ही कला कॉलेज के बाहर से यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए ट्रैफिक को डायवर्ट भी किया गया।
देश में स्थाई और मजबूत सरकार को मिला वोट : राज्यवद्र्धन
राज्यवद्र्धन का दूसरी बार सटीक निशाना
राजस्थान कॉलेज में मतगणना स्थल पर भाजपा प्रत्याशी राज्यवर्धन सिंह राठौड़ करीब साढ़े दस बजे पहुंचे। राठौड़ राजस्थान कॉलेज पहुंचे और सभी विधानसभाओं के मतगणना कक्षों में गए। काउंटिंग में बैठे कार्यकर्ताओं से मिले। इस दौरान बातचीत के अंश… ह्यजीत का श्रेय कप्तान मोदी जी को : प्रारंभिक रुझानों में भाजपा को मिल रही बढ़त पर राठौड़ बोले कि जीत का श्रेय हमेशा कप्तान का होता है। मोदी जी हमारी टीम के कप्तान हैं। उनके नेतृत्व में सरकार ने काम किया है और देश को मजबूत सरकार दी है।
पूर्ण बहुमत की सरकार हुई मजबूत सरकार साबित : राठौड़ बोले, मोदी सरकार ने पिछले पांच साल में यह साबित कर दिया कि पूर्ण बहुमत की सरकार एक मजबूत सरकार होती है। मोदी सरकार की मजबूत सरकार ने देश में भरोसा जताया है। इसी के बूते मोदी सरकार पूर्ण बहुमत की ओर है। मोदी सरकार ने पांच साल तक खूब विकास किया है और देशहित में फैसले लिए हैं। एक मजबूत सरकार साबित हुई है।
आजादी के बाद भाजपा ने तोड़े सारे रिकॉर्ड
भरतपुर.भरतपुर लोकसभा सीट पर एक बार फिर से भाजपा ने परचम फहराया है। भाजपा प्रत्याशी रंजीता कोली ने आजादी के बाद इस सीट पर अभी तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। यह जीत ऐतिहासिक है, क्योंकि इस जीत के अंतर ने आजादी के बाद के सभी रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। कोली ने कांग्रेस प्रत्याशी अभिजीत कुमार जाटव को 3 लाख 18 हजार 399 मतों से हराया है। इस जीत ने पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारियों को गत विधानसभा चुनाव में मिली हार की निराशा को दूर किया है। इससे पहले गत लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी बहादुर सिंह कोली ने सबसे बड़े अंतर से जीत हासिल की थी। कोली ने वर्ष 2014 के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी डॉ.सुरेश यादव को 2 लाख 45 हजार 468 मतों से पराजित किया था। उधर, ऐतिहासिक जीत की खबर मिलते ही भाजपा प्रत्याशी कोली खुशी के आंसू नहीं रोक पाई। पार्टी के चुनाव कार्यालय पर उन्होंने इस बड़ी के बाद अपने ससुर और तीन बार सांसद रह चुके गंगाराम कोली के पैर छूकर आर्शीवाद लिया। बहू को आशीष देते हुए ससुर भी अपने आंसुओं पर काबू नहीं रख पाए और उनकी भी आंखें डबडबा गईं। रंजीता कोली के ससुर वर्ष 1991 से 1998 तक बयाना लोकसभा सीट से लगातार तीन बार भाजपा से सांसद रह चुके हैं। वर्ष 2008 में परिसीमन के बाद करौली-धौलपुर संसदीय सीट नई सीट बनी।
फिर से चला भाजपा का कोली कार्ड
भरतपुर लोकसभा सीट पर भाजपा का कोली कार्ड एक बार फिर से सफल रहा है। वर्ष 2014 के चुनाव में भी भाजपा के बहादुर सिंह कोली विजयी रहे थे। इससे पहले भी इस सीट पर भाजपा कोली जाति के व्यक्तियों को पार्टी का प्रत्याशी बनाया है। इससे पहले तीन बार गंगाराम कोली, एक रामस्वरूप कोली व दो बहादुर सिंह कोली सांसद रह चुके हैं। वहीं, 2009 के चुनाव में भी भाजपा ने सुखराम कोली को प्रत्याशी बनाया लेकिन उन्हें कांग्रेस प्रत्याशी रतन सिंह से हार का सामना करना पड़ा।
तीनों मंत्रियों के विधानसभा क्षेत्र में हुई करारी हार
भरतपुर. गत विधानसभा चुनाव में जिले की डीग-कुम्हेर विधानसभा सीट से राÓय सरकार में केबिनेट मंत्री विजयी रहे थे। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी डॉ.शैलेष सिंह को 8 हजार 218 मतों से पराजित किया था। जबकि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी अभिजीत कुमार जाटव को इस विधानसभा से करारी हार का सामना करना पड़ा। इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी रंजीता कोली को 51 हजार 772 मत अधिक मिले हैं। जो गत विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी सिंह से मिले मतों से 43 हजार 554 अधिक हैं। इसी तरह वैर विधानसभा से कांग्रेस विधायक भजनलाल जाटव 15 हजार 283 मतों से विजयी रहे थे। वह भी सरकार में राÓयमंत्री है। इस सीट से भी कांग्रेस प्रत्याशी को हार का मुंह देखना पड़ा। इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी कोली को कांग्रेस से 34 हजार 909 मत अधिक मिले हैं। जो गत विधानसभा चुनाव में कांग्रेस विधायक को मिले मतों से 19 हजार 137 मत अधिक हैं। इसी तरह भरतपुर विधानसभा से लोकदल विधायक व सरकार में मंत्री डॉ.सुभाष गर्ग ने 15 हजार 710 मतों से भाजपा प्रत्याशी व तीन बार से विधायक रहे विजय बंसल को पराजित किया था।
लेकिन वह भी अपनी विधानसभा में इस जीत को बरकरार नहीं रख पाए। भरतपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी कोली 62 हजार 320 मतों से विजयी रही। जो गत विधानसभा में डॉ.गर्ग को मिले मतों से 46 हजार 610 अधिक हैं।
जसकौर के साथ दौसा भी लहर पर सवार
दौसा के मतदाताओं ने भी लोकसभा चुनाव में एक बार फिर देशभर में चली मोदी लहर का साथ दिया। गुरुवार को पंडित नवलकिशोर शर्मा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हुई मतगणना में भाजपा प्रत्याशी जसकौर मीना ने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस की सविता मीना को ८० हजार मतों से पराजित किया। भाजपा प्रत्याशी को ५ लाख तथा राजपा प्रत्याशी को ४ लाख मत मिले। दौसा प्रदेश में एकमात्र ऐसी सीट थी, जहां दो महिलाओं में मुख्य मुकाबला था। ऐसे में दौसा सीट पर प्रदेशभर की नजर लगी रही।
मैं वचन देती हूं… पूरी मेहनत, ईमानदारी के साथ जनता के लिए काम करूंगी। पानी के मुद्दे सहित अन्य समस्याओं का निस्तारण मेरी प्राथमिकता है। सभी वर्गों को साथ लेकर आठों विधानसभा क्षेत्रों में समान रूप से विकास कार्य कराए जाएंगे। जसकौर मीना, भाजपा

Home / Alwar / अलवर की जनता ने मोदी को दिए चार रत्न

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो