8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अलवर सांसद बालकनाथ ने कहा- टूरिस्ट ब्रांडिंग के खर्चे से पहले गाइड और उनके परिवार के बारे में सोचे प्रदेश सरकार

सांसद ने कहा कि किसी भी पर्यटन स्थल की जानकारी इंटरनेट पर उपलब्ध है लेकिन उस जगह की महत्वता विषय से जुड़ी अनेकों वीर गाथाएं और कहानियां स्थानीय गाइड के अलावा कहीं उपलब्ध नहीं है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Lubhavan Joshi

•

Updated: 17 Jun 2021, 10:50 AM IST

Alwar MP Balaknath Raise Issue Of Tourist Guides In Rajasthan

अलवर सांसद बालकनाथ ने कहा- टूरिस्ट ब्रांडिंग के खर्चे से पहले गाइड और उनके परिवार के बारे में सोचे प्रदेश सरकार-

अलवर. लोकसभा सांसद महंत बालकनाथ योगी ने कहा कि प्रदेश की गहलोत सरकार टूरिस्ट ब्रांडिंग के नाम पर 200 करोड़ रुपए खर्च करने से पहले गाइड और उनके परिवारों के बारे में सोचें। उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार ने टूरिज्म विकास और उसकी ब्रांडिंग के लिए कुल 500 करोड रुपए का बजट में प्रावधान रखा है जिसमें से 300 करोड़ रुपए पर्यटन क्षेत्र में निवेश और 200 करोड रुपए उसकी ब्रांडिंग में खर्च होंगे।

सांसद ने कहा कि किसी भी पर्यटन स्थल की जानकारी इंटरनेट पर उपलब्ध है लेकिन उस जगह की महत्वता विषय से जुड़ी अनेकों वीर गाथाएं और कहानियां स्थानीय गाइड के अलावा कहीं उपलब्ध नहीं है। ब्रांडिंग के नाम पर 200 करोड़ रुपए खर्च करने से बेहतर कोरोना के कारण तंगहाली के दौर से गुजर-बसर कर रहे गाइड और उनके परिवार को आर्थिक सहायता देने के बारे में राज्य सरकार को विचार करना चाहिए । राजस्थान सरकार ने आश्वासन दिया था टूरिस्ट गाइड को आर्थिक मदद दी जाएगी लेकिन आज तक इनको एक रुपए की मदद नहीं मिल पाई है।