8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आप इस सप्ताह अलवर आ रहे हैं तो पहले से ही इंतजाम कर लीजिए

26 सितमबर को होने वाली रीट परीक्षा से एक दिन पहले से ही होटलों ने ऑन लाइन बुकिंग बंद कर दी है। अलवर जिले में अन्य जिलों से 38 हजार परीक्षार्थी अन्य जिलों से आएंगे जिसको लेकर सभी धर्मशालाओं और होटलों में तैयारी चल रही हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Dharmendra Adlakha

•

Updated: 22 Sep 2021, 3:40 PM IST

आप इस सप्ताह अलवर आ रहे हैं तो पहले से ही इंतजाम कर लीजिए

आप इस सप्ताह अलवर आ रहे हैं तो पहले से ही इंतजाम कर लीजिए

आप इस सप्ताह अलवर आ रहे हैं तो पहले से ही रुकने का इंतजाम कर लीजिए

होटलों में ऑन लाइन बुकिंग बंद की, हॉल में लगेंगे बिस्तरें, रीट परीक्षा की तैयारी
अलवर.

26 सितमबर को होने वाली रीट परीक्षा से एक दिन पहले से ही होटलों ने ऑन लाइन बुकिंग बंद कर दी है। अलवर जिले में अन्य जिलों से 38 हजार परीक्षार्थी अन्य जिलों से आएंगे जिसको लेकर सभी धर्मशालाओं और होटलों में तैयारी चल रही हैं।
छोटे व मध्यम होटलों ने इन दो दिनों में अपनी ऑन लाइन बुकिंग कर दी है। इसका करण यह है कि ऑन लाइन इनका किराया 300 से 600 रुपए तक की है जिनमें ही अधिकतर परीक्षार्थी अपने बजट के अनुसार रुकेंगे। इसके चलते ये ऑन लाइन सस्ती बुकिंग नहीं करके उस दिन महंगे किराया लेंगे। बड़े होटलों में जिनका किराया प्रति दिन 2 हजार रुपए से अधिक हैं, उनमें अधिकतर युवा नहीं रुकेंगे जिनकी बुकिंग चल रही हैं। इनमें कुछ ही युवाओं ने बुकिंग करवाई है जिनकी संख्या अलवर शहर में 10 भी नहीं है। इसी प्रकार अधिकतर परीक्षार्थी दूसरी पारी में होने पर उसी दिन पहुंचेंगे। अलवर जिले के परीक्षार्थी सामूहिक रूप से चौपहिया वाहनों में आना पसंद करते हैं जो परीक्षा प्रारम्भ होने से एक या दो घंटे पहले परीक्षा केन्द्र के बाहर पहुंच जाते हैं। बहुत से परीक्षार्थियों ने अपने रिश्तेदारों को आने के लिए फोन कर दिया है तो कुछ युवा अपने परीचितो ंको खंगाल रहे हैं। जिनकी परीक्षा प्रथम पारी में है वे युवा रात में ही आ जाएंगे, इसके लिए धर्मशालाओं में उसी दिन कमरें दिए जाएंगे। इनमें पहले बुकिंग का प्रावधान भी नहीं है। अलवर जिले में प्रदेश के सभी जिलों से परीक्षार्थी आएंगे जिनमें सबसे अधिक दूर वाले परीक्षार्थी बांसवाड़ा और श्री गंगानगर के हैं।

होटल व्यवसायियों ने बताया कि अलवर शहर में 24 से ही कमरे बुक होंगे। इस बार हम हॉल मे एक साथ कई बेड लगाने की तैयारी कर रहे हैं जिससे किसी को परेशानी नहीं हो। अलवर जिले में तहसील स्तर पर होटल नहीं होने से बाहर से आने वालों को परेशानी होगी। कई धर्मशालाओं में अतिरिक्त गद्दे मंगवाए गए हैं। इन दिनों गर्मी कम होने से रुकने में थोड़ी राहत मिलेगी।