scriptअलवर के शिवाजी पार्क रामलीला में भगवान राम के राजतिलक पर की महाआरती, आज से शुरु होगा भर्तृहरि नाटक का मंचन | Alwar Shivaji Park Ram Leela In Alwar | Patrika News
अलवर

अलवर के शिवाजी पार्क रामलीला में भगवान राम के राजतिलक पर की महाआरती, आज से शुरु होगा भर्तृहरि नाटक का मंचन

Ram Leela In Alwar : भगवान राम व भरत के मिलन के बाद भगवान राम का राजतिलक किया गया।

अलवरOct 14, 2019 / 04:56 pm

Prem Pathak

Alwar Shivaji Park Ram Leela In Alwar

अलवर के शिवाजी पार्क रामलीला में भगवान राम के राजतिलक पर की महाआरती, आज से शुरु होगा भर्तृहरि नाटक का मंचन

अलवर. Ram Leela In Alwar : भगवान राम के अयोध्या लौटने पर युवराज प्रताप रामलीला ट्रस्ट शिवाजी पार्क की ओर से भरत मिलाप कार्यक्रम का मंचन किया गया। भगवान राम के राजतिलक के दौरान महाआरती में जनसमूह उमड़ पड़ा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शहर विधायक संजय शर्मा ने भगवान राम की महाआरती कर शिवाजी पार्क में विधायक कोटे से रंगमंच निर्माण की घोषणा की।
शिवाजी पार्क में आयोजित रामलीला के तहत भगवान राम व भरत के मिलाप की लीला का मंचन किया गया। रंगमंच पर भगवान राम व भरत के पहुंचते ही वहां बड़ी संख्या में मौजूद दर्शकों ने भगवान राम के जयकारे लगाए। भरत मिलाप कार्यक्रम के बाद भगवान का राजतिलक किया गया। इस मौके पर महाआरती की गई, जिसमें गाय के घी के 11000 दीपकों से आरती की गई। महाआरती के प्रति क्षेत्र के लोगों में इस कदर उत्साह था कि रामलीला शुरू होने से पूर्व ही महिलाएं, पुरुष, बच्चे हाथों में दीपकों से सजे थाल लेकर रामलीला रंगमंच पहुंचते दिखाई दिए।
महाआरती के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। यहां मौजूद दर्शकों का कहना था कि भगवान राम को वनवासी रूप में देखने के बाद राजतिलक व महाआरती में शामिल होने से पुण्य की प्राप्ति होती है। इस मौके पर प्रथम तिलक वशिष्ठ मुनि कीना…आरती की गई। कार्यक्रम में शहर विधायक शर्मा ने भगवान राम के आदर्शों को प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में उतारने की जरूरत बताई।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि गोपीचंद शर्मा, नरेन्द्र यादव, डॉ. चैतन्य रावत, दिनेश गुप्ता, अशोक गुप्ता, डॉ. अशोक पाठक, मातादीन भाटी, शिव सैनी, सुदेश खाम्बरा, पार्षद राजेश तिवारी, अशोक यादव, अनिल दीक्षित, रघुवीर चौधरी, विनोद चौधरी थे। रामलीला के समापन के बाद सोमवार से दो दिन के लिए ट्रस्ट की ओर से निशुल्क भर्तृहरि नाटक का मंचन किया जाएगा।

Home / Alwar / अलवर के शिवाजी पार्क रामलीला में भगवान राम के राजतिलक पर की महाआरती, आज से शुरु होगा भर्तृहरि नाटक का मंचन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो