scriptAlwar Student Election Live : अलवर शहर के महाविद्यालयों में आज इनके बीच होगा कड़ा मुकाबला, ये हैं विश्वविद्यालय अध्यक्ष पद के दावेदार | Alwar Student Election Live : Candidates For Student Election in Alwar | Patrika News
अलवर

Alwar Student Election Live : अलवर शहर के महाविद्यालयों में आज इनके बीच होगा कड़ा मुकाबला, ये हैं विश्वविद्यालय अध्यक्ष पद के दावेदार

https://www.patrika.com/alwar-news/ Alwar Student Union Elections

अलवरAug 31, 2018 / 09:00 am

Hiren Joshi

Alwar Student Election Live : Candidates For Student Election in Alwar

Alwar Student Election Live : अलवर शहर के महाविद्यालयों में आज इनके बीच होगा कड़ा मुकाबला, ये हैं विश्वविद्यालय अध्यक्ष पद के दावेदार

अलवर में छात्रसंघ प्रतिनिधियों की अग्नि परीक्षा शुरु हो चुकी है। अलवर में इस बार मत्स्य विश्वविद्यालय के चुनाव सबसे रोचक हैं। सभी की निगाहें मत्स्य विश्वविद्यालय पर टिकी हुई हैं। मत्स्य विश्वविद्यालय से एक ओर एबीवीपी ने अनुभवी महावीर यादव को मैदान में उतारा है, वहीं दूसरी तरफ एनएसयूआई की तरफ से मत्स्य संघर्ष समिति के संयोजक विष्णु चावड़ा के छोटे भाई सुमंत सिंह चावड़ा मैदान मे हैं।
कला कॉलेज अध्यक्ष पद पर दो प्रत्याशी मैदान में

कला कॉलेज से अध्यक्ष पद पर रवि मीणा व राजेश नावरिया प्रत्याशी हैं। उपाध्यक्ष पद पर नासिर हुसैन व योगेश कुमार बैरवा के बीच मुकाबला होगा। महासचिव पद पर एकमात्र प्रत्याशी मोनिका ने नामांकन दाखिल किया है। संयुक्त सचिव पद पर तीन प्रत्याशी दीपक कुमार, दीपक वर्मा व हेमन्त वर्मा चुनाव मैदान में हैं।
राजर्षि कॉलेज मे होगा कड़ा मुकाबला

राजर्षि कॉलेज से अध्यक्ष पद पर आशीष कुमार, विवेक, विवेक शर्मा और सुभाष सिंह चार प्रत्याशियों के मध्य मुकाबला होगा। उपाध्यक्ष पद पर विपिन व सूरज भान मैदान मे हैं। महासचिव पद पर पंकज कुमार, प्रमोद कुमार, भव्य जैन व सौरव सैनी के बीच मुकाबला होगा। संयुक्त सचिव पद के लिए जितेन्द्र कुमार मीणा व दुष्यंत सिंह चौहान चुनाव मैदान मे हैं।
गौरी देवी कॉलेज तीन के बीच टक्कर

गौरी देवी महिला महाविद्यालय में अध्यक्ष पद पर डिम्पल बाई, निशा कुमारी और ममता बाई के बीच मुकाबला होगा। उपाध्यक्ष पद पर टीना शर्मा, निर्मला व नीतू मैदान मे हैं। महासचिव पद पर करिश्मा चौधरी व सरला बाई जाट के बीच सीधा मुकाबला होगा। वहीं संयुक्त सचिव पद के लिए एक मात्र प्रत्याशी मनीषा ने नामांकन भरा है जिसके निर्विरोध चुने जाने की घोषणा होना बाकी है।
वाणिज्य महाविद्यालय में 9 प्रत्याशी

वाणिज्य महाविद्यालय से अध्यक्ष पद पर गजेन्द्र यादव, रामावतार शर्मा व राहुल गुप्ता मैदान में हैं। उपाध्यक्ष पद पर प्रदीप जांगिड व मोहित कुमार साहू अंतिम प्रत्याशी हैं। महासचिव पद पर अक्षत शर्मा व हिमालय कौशिक तथा संयुक्त सचिव पद पर राकेश शर्मा व सरजीत कुमार के बीच कड़ा मुकाबला होगा।
विधि महाविद्यालय में सीधा मुकाबला

विधि महाविद्यालय में अध्यक्ष पद पर राजेश मीना और हरिओम गुर्जर के बीच सीधा मुकाबला होगा। उपाध्यक्ष पद पर अमित कुमार, घनश्याम यादव व सौरभ सैनी मैदान में हैं। महासचिव पद के लिए कुलदीप जोशी व संयुक्त सचिव पद पर कृपा सैनी ने नामांकन दाखिल किया है।
संस्कृत कॉलेज में दो पदों पर निर्विरोध चयन तय

संस्कृत महाविद्यालय में अध्यक्ष पद के लिए दीपा अग्रवाल, दीपिका मीणा व नकुल शर्मा के बीच मुकाबला होगा। उपाध्यक्ष पद के लिए धीरज कुमार शर्मा व प्रिया मैदान में हंै। महासचिव पद के लिए राजेश कुमार व संयुक्त सचिव पद के लिए बिंदिया रानी ने ही नामांकन दाखिल किया है जिन्हें निर्विरोध चुना जाएगा।
दो विद्यार्थी फेल होने के कारण नहीं रहे प्रत्याशी

अलवर. विधि महाविद्यालय में दो विद्यार्थी फेल होने के कारण अध्यक्ष पद के प्रत्याशी नहीं बन पाए। 25 अगस्त को यहां से 6 विद्यार्थियों ने नामांकन भरा था। इनमें से कृष्ण व मनोज के उत्तीर्ण नहीं होने के कारण वे अध्यक्ष पद पर चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। यहां कुल 298 विद्यार्थी हैं जिसमें लॉ द्वितीय व तृतीय वर्ष के ही विद्यार्थी शामिल हैं।

Home / Alwar / Alwar Student Election Live : अलवर शहर के महाविद्यालयों में आज इनके बीच होगा कड़ा मुकाबला, ये हैं विश्वविद्यालय अध्यक्ष पद के दावेदार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो