scriptअलवर की जिंदोली घाटी सुरंग है मजबूती का दूसरा नाम, 19 साल में नहीं निकली एक भी रोड़ी, यहां पढि़ए इसकी पूरी जानकारी | Alwar Tunnel Is Rajasthan's First Road Tunnel | Patrika News
अलवर

अलवर की जिंदोली घाटी सुरंग है मजबूती का दूसरा नाम, 19 साल में नहीं निकली एक भी रोड़ी, यहां पढि़ए इसकी पूरी जानकारी

https://www.patrika.com/alwar-news/ Tunnel In Alwar

अलवरAug 30, 2018 / 05:31 pm

Hiren Joshi

Alwar Tunnel Is Rajasthan's First Road Tunnel

अलवर की जिंदोली घाटी सुरंग है मजबूती का दूसरा नाम, 19 साल में नहीं निकली एक भी रोड़ी, यहां पढि़ए इसकी पूरी जानकारी

अलवर बहरोड़ रोड पर जिंदोली घाटी स्थित सुरंग से लगभग अलवर वासी कभी न कभी तो गुजरे ही होंगे, लेकिन बेहद कम लोगों को ही इस सुरंग की जानकारी पता होगी। अलवर जिले की यह सुरंग राजस्थान की पहली सडक़ यातायात सुरंग है। इस सुरंग के निर्माण में तीन साल लगे, यह सुरंग 1996 से 1999 के बीच बनी। तीन साल जिंदोली घाटी के पहाड़ को काटकर इस सुरंग को बनाया गया था। इस सुरंग की उस समय 7 करोड़ रुपए लागत आई थी। यह सुरंग 500 मीटर लंबी है। इस सुरंग में 9 मीटर चौड़ा रास्ता है, इस रास्ते में से एक साथ तीन गाडिय़ां निकल सकती है। सुरंग की ऊंचाई 30 फीट है।
Alwar <a  href=
Tunnel Is Rajasthan’s First Road Tunnel” src=”https://new-img.patrika.com/upload/2018/08/30/3_20_3334788-m.jpg”>पहले घाटी को पार करने में लगते थे 30 मिनट

इस सुरंग के बनने से पूर्व जिंदोली घाटी को पार करने में 30 मिनट लगते थे। घाटी में 52 मोड़ पार करने पड़ते थे, जिसमें से 13 बेहद ही दुर्गम मोड़ थे। घाटी पर आए दिन हादसे होते थे, अब इस सुरंग के बनने के बाद मात्र एक मिनट का समय लगता है।
निर्माता से मिलिए

इस सुरंग का निर्माण इंजनीयर राजदीप शर्मा ने किया है। राजदीप बताते हैं कि इस सुरंग को बनाने का काम बेहद ही मुश्किल था, पहले लोगों को घाटी पार करने में काफी समय लगता था, जब यह बनकर शुरु हुई तो लोगों के चेहरे पर अलग ही खुशी देखने को मिली थी।
Alwar Tunnel Is Rajasthan's First Road Tunnel
मजबूती का नहीं कोई सानी

इस सुरंग के बनने के बाद केवल एक आम रास्ता नहीं बना, बल्कि इस सुरंग की मजबूती का कोई सानी नहीं। इस सुरंग की सडक़ को बने 19 वर्ष हो गए लेकिन अभी तक इस सीसी रोड की एक भी रोड़ी नहीं निकली। जबकि इस सुरंग में से प्रतिदिन हजारों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। एक ओर वर्तमान में बन रही सडक़ें कुछ सालों मे ढ़ेर हो जाती है, दूसरी ओर इस सुरंग की सडक़ अभी तक मजबूती के साथ टिकी हुई है।
Alwar Tunnel Is Rajasthan's First Road Tunnel
बाहर निकलते ही दिखता है खूबसूरत नजारा

सुरंग से बाहर अलवर शहर की तरफ आते ही बेहद खूबसूरत नजारा दिखाई देता है। अरावली पर्वतमाला की खूबसूरत वादियां किसी का भी मन मोह लेती है। इसलिए इस सुरंग व वादियों की लोकेशन को देखकर यहां कई फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है।

Home / Alwar / अलवर की जिंदोली घाटी सुरंग है मजबूती का दूसरा नाम, 19 साल में नहीं निकली एक भी रोड़ी, यहां पढि़ए इसकी पूरी जानकारी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो