जिला कलक्टर ने ली क्लास कार्यालय में जमे अभियंताओं को सौंपा पेयजल व्यवस्था में सुधार का जिम्मा
अलवर शहर में गहराते पेयजल संकट के निराकरण के लिए अब जलदाय विभाग के कार्यालय में जमे अभियंताओं को भी फील्ड में लगाया गया है। अब शहर की पेयजल व्यवस्था को तीन अधिशासी अभियंता एवं 9 सहायक अभियंता संभालेंगे। जलदाय विभाग की ओर से अब तक शहर में पानी के वितरण की व्यवस्था तीन एईएन व एक अभिशाषी अभियंता के जिम्मे थी। इस कारण शहर में पेयजल व्यवस्था काबू में नहीं आ पा रही थी। दिनों दिन बिगड़ते हालात को देख जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने कार्यालयों में जमे बैठे अभियंताओं को भी शहर की पेयजल वितरण व्यवस्था के सुधार में तैनात किया है। शहर में यह व्यवस्था 15 जुलाई तक लागू रहेगी। अलवर शहर में अधीशाषी अभियंता विनय अग्रवाल (9414209825), अमर सिंह (9414232025) एवं अशोक यादव (9414071895) को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं काला कुआं उपखण्ड के लिए सहायक अभियंता अतुल कक्कड (8696666710), एनईबी के लिए सहायक अभियंता राहुल परैवा (9999678301), मनुमार्ग के लिए सहायक अभियंता संजय सिंह (9414681022), मालवीय नगर के लिए सहायक अभियंता रवि मेठी (7300074966), बैंक कॉलोनी के लिए सहायक अभियंता दिव्यांग त्यागी (8005918931), मनुमार्ग उपखण्ड के लिए सहायक अभियंता राकेश सैनी (9414857633), स्कीन नम्बर और तुलेड़ा के लिए सहायक अभियंता कमल नारंग (7300074964), हंसन खां मेवात नगर के लिए सहायक अभियंता महेन्द्र यादव (9413303619), स्कीन नंम्बर 10 के लिए सहायक अभियंता रवि भार्गव (9783710481) को जिम्मेदारी दी गई है।
कलक्टर ने किया कई जगहों का निरीक्षण जिला कलक्टर राजपुरोहित ने रविवार को बुर्जा पंप हाउस, मालवीय नगर पेयजल वितरण स्थल एवं शहर में डाली गई सीवर लाइन का जायजा लिया। इस दौरान जलदाय विभाग के अधिकारियों को पेयजल आपूर्ति नियमित और सुचारू रूप में करने के निर्देश दिए।