scriptहथौड़ा चला रही अंजलि लुहार है हॉकी की खिलाड़ी, राजस्थान टीम की रह चुकी हैं कप्तान, मैदान पर करती है गोल की बरसात | Anjali Luhar Hockey Player Of Alwar Playing Hockey On National Level | Patrika News
अलवर

हथौड़ा चला रही अंजलि लुहार है हॉकी की खिलाड़ी, राजस्थान टीम की रह चुकी हैं कप्तान, मैदान पर करती है गोल की बरसात

अलवर की अंजलि लुहार ने चुनौतियों से काफी कुछ सीखा, वे राष्ट्रीय स्तर पर हॉकी खेल चुकी है।

अलवरJul 16, 2019 / 01:33 pm

Lubhavan

Anjali Luhar Hockey Player Of Alwar Playing Hockey On National Level

हथौड़ा चला रही अंजलि लुहार है हॉकी की खिलाड़ी, राजस्थान टीम की रह चुकी हैं कप्तान, मैदान पर करती है गोल की बरसात

अलवर. अलवर जिले के सूर्यनगर के गाडिया लुहार बस्ती में रहने वाले सुरजन लुहार की बेटी अंजलि लुहार हालातों से लड़ते हुए प्रतिभा का लोहा मनवा रही है। परिवार वाले अंजलि को स्कूल नहीं भेजना चाहते थे, क्योंकि लुहार परिवार में बेटियों को चूल्हे चौके तक ही सीमित रखा जाता है। घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। माता पिता दिन भर लोहा पीटने का काम करते हैं। ऐसे में अंजलि हॉकी जैसे खेल में अपनी प्रतिभा दिखाकर समाज की बेटियों को आगे बढऩे का हौंसला दे रही है।
हथौडे से लोहा पीटने वाली अंजलि के हाथ में आने के बाद खेल के मैदान में हॉकी स्टिक गोल पर गोल दागती चली जाती है। नेशनल व राज्य स्तर पर अनेक गोल्ड मैडल प्राप्त कर चुकी अंजलि को हॉकी कोच बिजेंद्र सिंह ने राह दिखाई। जनवरी 2019 में हरियाणा के हिसार में आयोजित 64वें नेशनल स्कूल गेम्स में खेलने का मौका मिला। अंजलि बीएल पब्लिक स्कूल में 9वीं कक्षा की छात्रा है।
राजस्थान हॉकी टीम की रह चुकी कप्तान

अंजलि राजस्थान अंडर-14 हॉकी टीम की कप्तान रह चुकी है। वे हरियाणा के हिसार में संपन्न राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में राजस्थान की ध्वजवाहक के रूप में शामिल हुई। छोटी सी उम्र में बहुत कुछ हासिल करने वाली अंजलि ने यह मुकाम संघर्ष से हासिल किया है। अंजलि स्कूल से आने के बाद सीधे हॉकी की प्रेक्टिस करने के लिए जाती है। वे गांव में कच्चे मैदान में हॉकी की प्रेक्टिस कर रही है। अगर इस प्रतिभा को थोड़ी सुविधा मिले, तो अंजलि प्रदेश का नाम अवश्य रोशन करेगी।

Home / Alwar / हथौड़ा चला रही अंजलि लुहार है हॉकी की खिलाड़ी, राजस्थान टीम की रह चुकी हैं कप्तान, मैदान पर करती है गोल की बरसात

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो