scriptबृज विश्वविद्यालय भरतपुर के कुलपति अश्वनी कुमार बंसल को मत्स्य विश्वविद्यालय का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा | Ashvini Kumar Bansal New VC Of Matsya University Alwar | Patrika News
अलवर

बृज विश्वविद्यालय भरतपुर के कुलपति अश्वनी कुमार बंसल को मत्स्य विश्वविद्यालय का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा

मत्स्य विश्वविद्यालय के कुलपति भरत सिंह का कार्यकाल समाप्त हो जाने के बाद बृज विश्वविद्यालय के कुलपति को विश्वविद्यालय का कार्यभार सौंपा गया है।

अलवरJun 15, 2019 / 04:00 pm

Hiren Joshi

Ashvini Kumar Bansal New VC Of Matsya University Alwar

बृज विश्वविद्यालय भरतपुर के कुलपति अश्वनी कुमार बंसल को मत्स्य विश्वविद्यालय का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा

अलवर. राजर्षि भर्तृहरि मत्स्य विश्वविद्यालय के कुलपति का अतिरिक्त कार्यभार बृज विश्वविद्यालय भरतपुर के कुलपति अश्वनी कुमार बंसल को दिया गया है। बंसल 17 जून को अपना कार्यभार संभालेंगे। राजभवन की ओर से यह आदेश शुक्रवार शाम को जारी किए गए। इसके साथ ही कुलपति डॉ. भरत सिंह के कार्यकाल बढऩे की संभावनाए समाप्त हो गई हैं। कुलपति के कार्यकाल को लेकर कई दिनों से चर्चा चल रही थी। विश्वविद्यालय में भर्ती, परीक्षाओं और अन्य अनियमितताओं की शिकायत मत्स्य विश्वविद्यालय संघर्ष समिति के संयोजक विष्णु चावड़ा व छात्र नेता चेतन जैमन ने मुख्यमंत्री को की थी।
इस मामले में कई शिकायतें अलवर वासियों ने सरकार को भेजी जिसके बाद इनके कार्यकाल के बढऩे की संभावना धूमिल हो गई थी। विश्वविद्यालय की रजिस्ट्रार सरोज गुप्ता ने बताया कि कुलपति डॉ. बंसल 17 को कार्यभार संभालेंगे। मत्स्य विश्वविद्यालय में कुलपति के संरक्षण में बहुत से व्याख्याता वर्षों से यहां जमे हैं।
कई व्याख्याताओं की प्रति नियुक्ति समाप्त करने के आदेश भी सरकार ने दिए थे लेकिन कुलपति ने उन्हें रिलीव ही नहीं किया। इनके खिलाफ लोकायुक्त सहित मुख्यमंत्री कार्यालय को शिकायत की गई, जिनकी जांच के आदेश भी हुए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो