scriptमाना करोड़ों के कबाड़ में गड़बड़ी, अब सीसीटीवी लगाएंगे | bijli kabad chori | Patrika News
अलवर

माना करोड़ों के कबाड़ में गड़बड़ी, अब सीसीटीवी लगाएंगे

जयपुर विद्युत वितरण निगम के अलवर कार्यालय के दो बड़े गोदामों में मिली गड़बड़ी के बाद जांच होगी
 

अलवरOct 16, 2019 / 09:51 pm

Dharmendra Yadav

माना करोड़ों के कबाड़ में गड़बड़ी, अब सीसीटीवी लगाएंगे

माना करोड़ों के कबाड़ में गड़बड़ी, अब सीसीटीवी लगाएंगे

अलवर.

विद्युत वितरण निगम के अलवर कार्यालय के अंतर्गत संचालित दो बड़े गोदामों में करोड़ों का कबाड़ ऐसे पड़ा है मानो उसका कोई हिसाब नहीं हो। तभी तो पिछले माह में लाखों रुपए के कबाड़ को काटकर उसके अन्दर का तांबा ट्रक में लोड कर लिया गया। गार्ड की सावधानी से इस गड़बड़ी का पता चला लेकिन, जिम्मेदार कर्मचारी व अधिकारियों को बचाया गया। केवल फर्म पर जुर्माना लगा इतिश्री कर ली गई। अब अलवर के दोनों गोदामों में पड़े कबाड़ की जांच कराने की तैयारी है। पुराने रिकॉर्ड के आधार पर ट्रांसफॉर्मर के जॉब के आधार पर मिलान होगा।
पत्रिका ने 14 अक्टूबर के अंक में ‘बिजली सर्किट व ट्रांसफॉर्मर के कॉपर बेचान में पकड़ा लाखों का खेल’ शीर्षक से इस मामले को उजागर किया। उसके बाद विभाग के उच्चाधिकारियों ने माना कि गड़बड़ी सामने आई लेकिन, पकड़ में आने के बाद ठेकेदार पर कार्रवाई की गई। इसके पीछे शामिल जिम्मेदार अधिकारी व कर्मचारी बचा दिए गए। खबर के बाद इस मामले में उच्च अधिकारियों ने गंभीरता दिखाई है। पूरे कबाड़ का रिकॉर्ड से मिलान किया जाएगा।
सीसीटीवी कैमरे भी लगेंगे
निगम की ओर से अब ईटाराणा व काली मोरी कार्यालय के पीछे बने गोदामों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। जल्दी इसका ठेका जारी कर कैमरे लगाए जाएंगे।

प्रदेश में सबसे अधिक कबाड़
निगम के अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में सबसे अधिक कबाड़ वाले जिलों में अलवर है। बड़ा जिला होने के कारण बिजली का कबाड़ काफी अधिक है। दो बड़े गोदाम भरे हैं। एक गोदाम में तो कबाड़ पर घास उगी है।
कराएंगे पूरी जांच
इस मामले में पूरी जांच कराएंगे। ताकि गडबड़ी का पता चले। यही नहीं आगे सीसीटीवी कैमरे लगाने की तैयारी भी चल रही है। दोषियों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

जीएस पाठक, अधीक्षण अभियंता, इंस्पेक्शन एसडी स्टोर

Home / Alwar / माना करोड़ों के कबाड़ में गड़बड़ी, अब सीसीटीवी लगाएंगे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो