
साउथ अफ्रीका टी20 लीग में अपनी गेंदबाजी से सबको हैरान करने वाले साउथ अफ्रीका के ओटनिल बार्टमैन को टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए टीम में चुना गया है। इस गेंदबाज ने 31 साल की उम्र में अब तक कोई अंतरराष्टीय मैच नहीं खेला है। हालांकि फर्स्ट क्लास और लिस्ट ए क्रिकेट में अपनी धारदार गेंदबाजी के दम पर यह गेंदबाज यूएसए और वेस्टइंडीज का टिकट हासिल करने में कामयाब रहा है।
ओटनिल बार्टमैन का जन्म साउथ अफ्रीका के वेस्टर्न कैप में 18 मार्च 1993 को हुआ था। दाएं हाथ के मध्यम गति के तेज गेंदबाज ने साल 2015 में फर्स्ट क्लास डेब्यू किया था। वह अब तक फर्स्ट क्लास में 109 लिस्ट ए में 61 विकेट हासिल किए हैं। SAT20 लीग में सनराइजर्स फ्रेंचाइजी के लिए खेलने वाले बार्टमैन अब टी20 वर्ल्ड कप में कहर बरपाने के लिए तैयार हैं।
आपको बता दें टी20 वर्ल्ड कप 2024 में दक्षिण अफ्रीका को ग्रुप डी में रखा गया है। प्रोटियाज टीम अपना पहला मुकाबला 3 जून को न्यूयॉर्क में खेलेगी। टी20 विश्व कप में साउथ अफ्रीका को श्रीलंका के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करना है। 8 जून को नीदरलैंड और 10 जून को बांग्लादेश से इसी वेन्यू पर खेलना है। उनका आखिरी ग्रुप स्टेज गेम 14 जून को सेंट विंसेंट में नेपाल के खिलाफ होगा।
एडेन मार्करम (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, जेराल्ड कोएट्जी, क्विंटन डी कॉक, ब्योर्न फोर्टुइन, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को यानसन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, डेविड मिलर, एनरिक नोर्किया, कगिसो रबाडा, रयान रिकेल्टन , तबरेज शम्सी और ट्रिस्टन स्टब्स।
Updated on:
30 Apr 2024, 3:45 PM IST
Published on:
30 Apr 2024, 3:44 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.