25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हरमनप्रीत-दीप्ति ने कर डाली रिकॉर्ड साझेदारी, भारतीय क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

India Women vs Zimbabwe Women: भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच दूसरा वनडे मुकबला वडोदरा के कोटाम्बी स्थित बीसीए स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारत ने जिम्बाब्वे को जीत के लिए 329 रनों का लक्ष्य दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Satya Brat Tripathi

•

Updated: 25 Oct 2026, 6:13 PM IST

India Women vs Zimbabwe Women 2nd ODI

हरमनप्रीत कौर, पूर्व भारतीय कप्तान। (Photo- X/@BCCIWomen)

India vs Zimbabwe Women ODI: भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला वडोदरा के कोटांबी स्थित बीसीए स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे को जीत के लिए 329 रनों का लक्ष्य दिया है। भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 328 रन बनाए।

भारतीय टीम को लगे शुरुआती झटके

भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। कप्तान स्मृति मंधाना बिना खाता खोले पवेलियन लौट गईं। इसके बाद शेफाली वर्मा भी महज 8 रन बनाकर आउट हो गईं। तीन ओवर के भीतर दो विकेट गंवाने के बाद भारतीय सलामी बल्लेबाज प्रतिका रावल ने पूर्व भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ पारी को संभाला। दोनों ने सूझबूझ भरी बल्लेबाजी करते हुए तीसरे विकेट के लिए 118 गेंदों में 124 रन जोड़े।

प्रतिका रावल के रूप में भारत को तीसरा झटका लगा। वह 67 गेंदों में 4 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 61 रन बनाकर आउट हुईं। उनके बाद तेजल भी कुछ खास नहीं कर सकीं और 3 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं।

दीप्ति-हरमनप्रीत की 5वें विकेट के लिए रिकॉर्ड साझेदारी

इसके बाद दीप्ति शर्मा ने हरमनप्रीत कौर के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 137 गेंदों में 153 रन की साझेदारी कर भारत का स्कोर 300 के पार पहुंचा दिया।

हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा के बीच हुई 153 रनों की साझेदारी भारतीय महिला वनडे क्रिकेट में पांचवें या उससे निचले विकेट के लिए अब तक की सबसे बड़ी साझेदारी है। इस जोड़ी ने 2022 के वनडे विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ स्नेह राणा और पूजा वस्त्राकर की 122 रनों की साझेदारी का रिकॉर्ड तोड़ दिया। हरमनप्रीत कौर 121 गेंदों में 15 चौकों की मदद से 126 रन बनाकर आउट हुईं।

दीप्ति शर्मा ने जड़ा दूसरा वनडे शतक

हरमनप्रीत कौर के आउट होने के बाद दीप्ति शर्मा ने विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष और सायली सतघरे के साथ मिलकर टीम का स्कोर 6 विकेट पर 328 रन तक पहुंचाया। दीप्ति ने 86 गेंदों में नाबाद 106 रनों की शानदार पारी खेली। वनडे क्रिकेट में यह उनका दूसरा शतक है। वहीं, ऋचा घोष ने 7 रन बनाए, जबकि सायली सतघरे 3 रन बनाकर नाबाद रहीं। इस तरह भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे के सामने जीत के लिए 329 रनों का लक्ष्य रखा।

जिम्बाब्वे के लिए नोमवेलो सिबांडा ने 2 विकेट झटके, जबकि तेन्दई माकुशा, मिचेल मावुंगा, न्याशा ग्वांजुरा और ओलिंडा चारे को 1-1 विकेट मिला