Fastest Pakistani bowlers to 150 ODI wickets: वनडे ट्राई सीरीज का चौथा मुकाबला पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज करा लिया है। दरअसल, उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए वनडे क्रिकेट में अपने 150 विकेट पूरे किए। उन्होंने इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज टॉम बैंटन को आउट करके यह उपलब्धि हासिल की।