25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

NZA vs INDA: केएल-यशस्वी फिर फेल, पडिक्कल-सुदर्शन ने पारी को संभाला, दूसरे दिन स्टंप तक न्यूजीलैंड से 98 रन पीछे भारत

NZA vs INDA 1st Unofficial Test Day 2: इंडिया ए और न्‍यूजीलैंड के बीच पहले अनाधिकारिक टेस्‍ट के दूसरे दिन स्‍टंप तक भारत ने अपनी दूसरी पारी में दो विकेट के नुकसान पर 106 रन बना लिए हैं, लेकिन वह अभी भी न्‍यूजीलैंड से 98 रन पीछे है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

lokesh verma

•

Updated: 25 Oct 2026, 12:26 PM IST

NZA vs INDA 1st Unofficial Test Day 2

भारतीय बल्‍लेबाज यशस्‍वी जायसवाल और केएल राहुल। (फोटो सोर्स: IANS)

New Zealand A vs India A 1st Unofficial Test Day 2 Highlights: इंडिया ए और न्‍यूजीलैंड ए के बीच चार दिवसीय पहला टेस्‍ट लिंकन के बर्ट सटक्लिफ ओवल ग्राउंड पर खेला जा रहा है। भारत ने अपनी दूसरी पारी में रविवार को दूसरे दिन का खेल खत्‍म होने तक दो विकेट खोकर 106 रन बना लिए हैं। यशस्‍वी जायसवाल (5) और केएल राहुल (4) भारत की दूसरी पारी में भी फ्लॉप रहे। वहीं, देवदत्‍त पडिक्‍कल नाबाद 56 और साई सुदर्शन नाबाद 39 रन बनाकर खेल रहे हैं। न्‍यूजीलैंड ने इस मैच में पहली पारी के आधार पर 204 रनों की बढ़त हासिल की थी। इस तरह टीम इंडिया अभी भी 98 रन पीछे है।

भारत की पहली पारी में 5 बल्‍लेबाज हुए शून्‍य पर आउट

भारत ए की पहली पारी का आगाज बेहद ही निराशाजनक रहा। भारत की ओर से यश राठौर ने नाबाद 44 रन और देवदत्‍त पडिक्‍कल ने 32 रन बनाए। इनके अलावा अन्‍य कोई खिलाड़ी 20 के आंकड़े को नहीं छू सका। चौंकाने वाली बात ये है कि केएल राहुल और साई सुदर्शन जैसे पांच खिलाड़ी शून्‍य पर ही आउट हो गए। वहीं, न्‍यूजीलैंड की तरफ से साइमन कीन ने सर्वाधिक पांच विकेट और जैक गिब्‍सन ने तीन विकेट लिए।

न्‍यूजीलैंड ने पहली पारी में 317 रन पर ऑलआउट

वहीं, न्‍यूजीलैंड को भारत के मुकाबले बेहतर शुरुआत मिली। सलामी बल्‍लेबाज राइस मारियू और कर्टिस हीफी के बीच पहले विकेट के लिए 132 रन की साझेदारी हुई। राइस ने 76 रन बनाए। पहले दिन का खेल खत्‍म होने से ठीक पहले आकिब नबी ने जायडन लेनॉक्‍स और टिम रॉबिनसन को शून्‍य पर आउट कर दिया। इस तरह कीवी टीम ने पहले दिन स्‍टंप तक तीन विकेट खोकर 135 रन बनाए और 22 रन की बढ़त हासिल की।

दूसरे दिन न्‍यूजीलैंड का चौथा विकेट 159 के स्‍कोर पर कर्टिस (44) के रूप में लगा। इसके बाद नियमित अंतराल पर विकेट गिरे और न्‍यूजीलैंड की टीम दूसरे दिन चाय काल तक 317 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। भारत की ओर से अंशुल कंबोज और आकिब नबी ने तीन-तीन विकेट लिए।

भारत ने दो विकेट के नुकसान पर बनाए 106/2

पहली पारी के आधार पर 204 रन से पिछड़ने के बाद भारत की दूसरी पारी की शुरुआत भी बेहद ही खराब रही। उसने महज 10 रन के भीतर अपने दोनों ओपनर केएल राहुल (4) और यशस्‍वी जायसवाल (5) के विकेट गंवा दिए। दूसरे दिन का खेल खत्‍म होने तक भारतीय टीम दो विकेट के नुकसान पर 106 रन बना चुकी है। देवदत्‍त पडिक्‍कल 56 रन और साई सुदर्शन 39 रन बनाकर खेल रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग