25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

NZA vs INDA: बल्‍लेबाजों के फेल होने के बाद गेंदबाजों की जमकर कुटाई, न्‍यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ 204 रन की बढ़त बनाई

NZA vs INDA 1st Unofficial Test: इंडिया ए और न्‍यूजीलैंड के बीच जारी पहले अनाधिकारिक टेस्‍ट में दूसरे दिन चाय काल तक मेजबान टीम ने अपनी पहली पारी में 317/10 बनाते हुए 204 रन की बढ़त हासिल कर ली। अब भारत पर पारी से हार का खतरा मंडरा रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

lokesh verma

•

Updated: 25 Oct 2026, 8:45 AM IST

NZA vs INDA 1st Unofficial Test Day 2 Highlights,

भारतीय बल्‍लेबाज केएल राहुल और यशस्‍वी जायसवाल। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/cricbuzz)

New Zealand A vs India A 1st Unofficial Test: इंडिया ए और न्‍यूजीलैंड ए के बीच पहला अनऑफिशियल टेस्‍ट लिंकन के बर्ट सटक्लिफ ओवल ग्राउंड पर खेला जा रहा है। रविवार को दूसरे दिन चाय काल तक न्‍यूजीलैंड की पहली पारी 317 रन पर खत्‍म हुई है। इससे पहले भारत की पहली पारी महज 113 रन पर सिमट गई थी। इस तरह मेजबान टीम ने पहली पारी के आधार पर 204 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। भारतीय टीम पहली पारी प्रदर्शन को देखते हुए उस पर पारी से हार का खतरा मंडरा रहा है।

भारत की पहली पारी महज 113 रन पर हुई ढेर

न्‍यूजीलैंड ए के खिलाफ भारत ए की पहली पारी की शुरुआत से लेकर सब कुछ निराशाजनक रहा। भारत के लिए इस पारी में यश राठौर ने नाबाद 44 रन और देवदत्‍त पडिक्‍कल ने 32 रन की पारी खेली। इनके अलावा अन्‍य कोई भी बल्‍लेबाज 20 के आंकड़े को नहीं छू सका। इतना ही नहीं केएल राहुल और साई सुदर्शन समेत पांच बल्‍लेबाज तो अपना खाता भी नहीं खोल सके। वहीं, न्‍यूजीलैंड की ओर से साइमन कीन ने सबसे ज्‍यादा पांच विकेट और जैक गिब्‍सन ने तीन विकेट चटकाए।

न्‍यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 317 रन बनाकर हासिल की 204 रन की बढ़त

भारत के विपरीत न्‍यूजीलैंड को बेहद ही शानदार शुरुआत मिली। पहले विकेट के लिए राइस मारियू और कर्टिस हीफी के बीच 132 रन की साझेदारी हुई। राइस 76 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेलकर मुकेश चौधरी का शिकार हुए। इसके पहले दिन का खेल खत्‍म होने से ठीक पहले आकिब नबी ने जायडन लेनॉक्‍स और टिक रॉबिनसन को शून्‍य पर आउट कर दिया। इस तरह न्‍यूजीलैंड की टीम ने पहले दिन का खेल खत्‍म होने तक तीन विकेट के नुकसान पर 135 रन बनाए और 22 रन की बढ़त हासिल की।

दूसरे दिन न्‍यूजीलैंड के लिए डीन फॉक्सक्रॉफ्ट ने जड़ा अर्धशतक

दूसरे दिन न्‍यूजीलैंड को चौथा झटका 159 के स्‍कोर पर कर्टिस के रूप में लगा, जो कि 44 रन बनाकर अंशुल कंबोज का शिकार बने। इसके बाद नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे और छोटी-छोटी साझेदारियों के दम पर न्‍यूजीलैंड की टीम दूसरे दिन चाय काल तक 317 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। दूसरे दिन कीवी टीम की ओर से एक और अर्धशतक डीन फॉक्सक्रॉफ्ट के बल्‍ले से आया। वहीं, भारत की ओर से अंशुल कंबोज और आकिब नबी ने तीन-तीन विकेट लिए।