क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, सबसे बड़ा अपडेट मैट हेनरी से जुड़ा है, जो टी20 सीरीज में आगे हिस्सा नहीं लेंगे और पहले वनडे से दो दिन पहले 2 नवंबर को ऑकलैंड में वनडे टीम में शामिल होने से पहले क्राइस्टचर्च में ही रहेंगे। हेनरी ने शनिवार के मैच में सिर्फ दो ओवर फेंके और कप्तान मिचेल सेंटनर ने बताया कि उन्होंने काफ में खिंचाव के कारण मैदान छोड़ दिया। वहीं, लॉकी फर्ग्यूसन एहतियात के तौर पर मैदान से बाहर चले गए थे, वह वेलिंगटन में तीसरा टी20 नहीं खेलेंगे। वह ऑकलैंड और हैमिल्टन में खेले जाने वाले आखिरी दो मैचों के लिए टीम में वापस शामिल होंगे।