24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ 2-0 से बढ़त के बावजूद बढ़ी टीम इंडिया की टेंशन, 23 मैचों से इस खिलाड़ी का फॉर्म गायब!

Shreyas Iyer T20 Stats: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में श्रेयस अय्यर सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हो गए। सीरीज के शुरुआती दोनों मैचों में उनका बल्ला खामोश रहा है। उनके टी20 करियर के आंकड़ों और अलग-अलग सीरीज में प्रदर्शन को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Vivek Kumar Singh

•

Updated: 24 Oct 2026, 9:32 PM IST

Team India

टीम इंडिया (फोट- BCCI)

Shreyas Iyer vs IND vs NZ T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेला गया, जहां टीम इंडिया ने शानदार जीत हासिल की। भारतीय टीम ने पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली। इस मुकाबले में कप्तान श्रेयस अय्यर 11 गेंदों का सामना करने के बाद सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद एक बार फिर उनकी बल्लेबाजी पर सवाल उठने लगे हैं। इस मुकाबले में जब भारतीय टीम 181 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही थी और 56 रन पर 3 विकेट गिर चुके थे, तब कप्तान 11 गेंदों का सामना करने के बाद सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हो गए।

कप्तान बनने के बाद श्रेयस का प्रदर्शन

कप्तान बनने के बाद श्रेयस अय्यर ने अब तक 23 टी20 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने सिर्फ दो अर्धशतकीय पारियां खेली हैं और एक शतक लगाया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ अब तक दोनों मैचों में उन्होंने एक भी अर्धशतकीय पारी नहीं खेली है।

इससे पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ लखनऊ टी20 मैच में 102 रनों की नाबाद पारी खेलने के बाद वह अगले चारों मैचों में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। एशियन गेम्स में भी श्रीलंका के खिलाफ 13 और पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में सिर्फ 21 रन बना पाए थे। जापान के खिलाफ इकलौते मुकाबले में उन्होंने 12 गेंदों में 16 रन बनाए। अफगानिस्तान के खिलाफ भी उनका बल्ला नहीं चला और तीन मैचों में वह सिर्फ 48 रन बना पाए।

जिम्बाब्वे दौरे पर भी बल्ला रहा शांत

इसके अलावा, जिम्बाब्वे दौरे पर भी तीन मैचों में वह 25 रन के आसपास आउट होते नजर आए थे। इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में उन्होंने दो अर्धशतकीय पारियां जरूर खेली थीं, लेकिन उस सीरीज के 4 मुकाबलों भारतीय टीम हार गई थी। आयरलैंड के खिलाफ भी दो मैचों की सीरीज में वह कुछ खास नहीं कर पाए थे। अब तक श्रेयस अय्यर ने 74 टी20 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 70 पारियों में उन्होंने 32 की औसत से 1,743 रन बनाए हैं।

इससे पहले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन भी कप्तानी में अच्छा था लेकिन बतौर बल्लेबाज वह रनों के लिए संघर्ष करते नजर आए। यही वजह थी कि टी20 वर्ल्डकप 2026 में खिताबी जीत के तुरंत बाद उनसे न सिर्फ कप्तानी छीनी गई, बल्कि टीम से भी बाहर निकाल दिया गया।