प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए तिलक वर्मा ने बताया कि मैच से ठीक पहले उनकी कोच गौतम गंभीर और सितांशु कोटक से बात हुई थी। दोनों ने उन पर भरोसा जताया था। तिलक ने कहा, 'उन्होंने मुझसे कहा कि पूरे भारत को भी भरोसा है कि अगर तुम अंत तक क्रीज पर टिके रहे, तो हमारे लिए मैच जीत जाओगे।' तिलक के मुताबिक, यही बात उनके दिमाग में चल रही थी। वह मैच को आखिरी तक ले जाना चाहते थे। आखिरकार, उन्होंने अपने कोच के भरोसे को सही साबित किया और टीम को जीत दिलाई।