25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तिलक वर्मा ने T20I में इतिहास रचते हुए युवराज-सैमसन जैसे दिग्‍गजों को छोड़ा पीछे, अब नजर रोहित-विराट के महारिकॉर्ड पर

Tilak Varma को क्राइस्‍टचर्च में न्‍यूजीलैंड के खिलाफ मैच जिताऊ प्रदर्शन के लिए प्‍लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया। यह सेना देशों में उनका तीसरा अवॉर्ड है, जिसके साथ उन्‍होंने युवराज सिंह और संजू सैमसन को पीछे छोड़ दिया है। अब उनसे आगे सिर्फ रोहित शर्मा, विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव ही हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

lokesh verma

•

Updated: 25 Oct 2026, 11:32 AM IST

Tilak Varma

न्‍यूजीलैंड के खिलाफ जीत का जश्‍न मनाते तिलक वर्मा। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/BCCI)

क्राइस्‍टचर्च के हेगले ओवल में खेले गए दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में शनिवार को तिलक वर्मा के शानदार प्रदर्शन की वजह से भारत ने न्‍यूजीलैंड के खिलाफ रोमांचक जीत दर्ज करते हुए सीरीज में 2-0 से बढ़त बना ली है। 10.5 ओवर में 70/5 के स्कोर पर टीम इंडिया हारती हुई नजर आ रही थी, लेकिन इसके बाद तिलक वर्मा ने 26 गेंदों में मैच बदलने वाली नाबाद 51 रन की पारी खेली और एक गेंद शेष रहते भारत की जीत सुनिश्चित की। इस दमदार प्रदर्शन के लिए तिलक को प्‍लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया, जिसके साथ उन्‍होंने युवराज सिंह और संजू सैमसन जैसे कई दिग्‍गजों के रिकॉर्ड तोड़ दिए और अब उनके निशाने पर रोहित शर्मा और विराट कोहली के रिकॉर्ड होंगे।

एक और अवॉर्ड जीतते ही रोहित-विराट और सूर्या का रिकॉर्ड तोड़ देंगे तिलक वर्मा

बता दें कि टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सेना देशों (साउथ अफ्रीका, इंग्‍लैंड, न्‍यूजीलैंड और ऑस्‍ट्रेलिया) में सबसे ज्‍यादा प्‍लेयर ऑफ द मैच के खिताब जीतने का रिकॉर्ड सूर्यकुमार यादव, विराट कोहली और रोहित शर्मा के नाम दर्ज है, जिन्‍होंने क्रमश: 22, 32 और 44 मैचों में चार-चार बार ये अवॉर्ड जीते हैं। न्‍यूजीलैंड के खिलाफ टी20 में प्‍लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने के साथ ही तिलक वर्मा ने सेना देशों में 17वें मैच में तीसरे अवॉर्ड के साथ क्रुणाल पंड्या, संजू सैमसन, युवराज सिंह, भुवनेश्‍वर कुमार और हार्दिक पंड्या को पीछे छोड़ दिया, जिन्‍होंने दो-दो अवॉर्ड जीते हैं।

प्लेयर प्लेयर ऑफ़ द मैच अवार्ड्स (SENA) देशों में खेले गए T20I में

Rankखिलाड़ीT20I मैच खेले सेना देशोंसेना देशों में जीते प्‍लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड
1सूर्यकुमार यादव224
2विराट कोहली324
3रोहित शर्मा444
4तिलक वर्मा173
5क्रुणाल पंड्या62
6संजू सैमसन152
7युवराज सिंह172
8भुवनेश्‍वर कुमार232
9हार्दिक पंड्या292

एक नजर मैच पर

मैच की बात करें तो न्‍यूजीलैंड की टीम ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए भारत के सामने 181 रन का लक्ष्य रखा था। कीवी टीम की ओर से ग्‍लेन फिलिप्‍स ने 70 और बेवन जैकब्‍स ने 58 रन की अर्धशतकीय पारियां खेलीं। वहीं, भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने सबसे ज्‍यादा दो विकेट लिए। न्‍यूजीलैंड के 181 रन के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्‍छी नहीं रही, वह 10.5 ओवर में अपने शीर्ष पांच बल्‍लेबाजों को खो चुकी थी। इसके बाद तिलक वर्मा ने नमन धीर के साथ 42 रन और नीतीश कुमार रेड्डी के साथ 69 रन की साझेदारी करते हुए भारत की जीत सुनिश्चित की।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग