25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शाहीन अफरीदी के पास आज ODI क्रिकेट में इतिहास रचने का मौका, खतरे में शमी-बुमराह समेत दुनिया के कई दिग्‍गजों के रिकॉर्ड

Pakistan vs England 4th Match: पाकिस्‍तान में खेली जा रही ट्राई सीरीज का आज 25 अक्‍टूबर को चौथा मुकाबला खेला जाएगा। मेजबान पाकिस्‍तान और इंग्‍लैंड के बीच खेले जाने वाले इस मुकाबले शाहीन अफरीदी के पास एक खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। वह एक विकेट लेते ही सबसे तेज 150 विकेट लेने वाले मिचेल स्‍टार्क के बाद दुनिया के दूसरे तेज गेंदबाज बन जाएंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

lokesh verma

•

Updated: 25 Oct 2026, 9:47 AM IST

Pakistan ODI Tri-Series 2026, Shaheen Afridi,

पाकिस्‍तान वनडे टीम के कप्‍तान शाहीन अफरीदी। (फाइल फोटो सोर्स: IANS)

Pakistan ODI Tri-Series 2026: पाकिस्‍तान में जारी वनडे ट्राई सीरीज का चौथा मुकाबला रविवार को लाहौर के गद्दाफी स्‍टेडियम में खेला जाएगा। जहां मेजबान पाकिस्‍तान टीम फाइनल में जगह बनाने के इरादे से उतरेगी। वहीं, इंग्‍लैंड की टीम के लिए यह करो या मरो वाला मुकाबला होगा, क्‍योंकि इस मैच को जीतकर ही वह फाइनल की दौड़ में बनी रह सकती है। हालांकि इस मैच में सबकी नजर पाकिस्‍तान के कप्‍तान शाहीन अफरीदी पर टिकी होंगी, जिनके पास 150 विकेट का माइलस्‍टोन पार करने के साथ मोहम्‍मद शमी और जसप्रीत बुमराह समेत कई दिग्‍गजों के रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका होगा। वह इस मैच में एक विकेट लेते ही मिचेल स्‍टार्क के बाद सबसे तेज 150 विकेट पूरे करने वाले दुनिया के दूसरे तेज गेंदबाज बन जाएंगे।

शाहीन अफरीदी के पास इन दिग्‍गजों को पीछे छोड़ने का मौका

बता दें कि सबसे तेज वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 150 विकेट पूरे करने वाले मिचेल स्‍टार्क हैं, जिन्‍होंने सिर्फ 77 मैचों में यह कारनाम किया था। वहीं, दूसरे नंबर पर भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्‍मद शमी हैं, जिन्‍होंने 80 मैचों में ये उपलब्धि अपने नाम की थी। इस मामले तीसरे नंबर पर ट्रेंट बोल्‍ड (81 मैच), चौथे पर ब्रेट ली (82 मैच), पांचवें पर मैट हेनरी (85 मैच), छठे पर एलन डोनाल्‍ड (), सातवें पर मोर्ने मोर्केल () और आठवें पर जसप्रीत बुमराह () हैं। शाहीन अफरीदी अब तक 79 मैचों की 78 पारियों में 149 विकेट ले चुके हैं। इंग्‍लैंड के खिलाफ एक विकेट लेते ही वह मिचेल स्‍टार्क के बाद सबसे तेज 150 विकेट पूरे करने वाले दुनिया के दूसरे तेज गेंदबाज बन जाएंगे।

वनडे में सबसे तेज 150 विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज

रैंकगेंदबाजदेश150वां विकेट किसके खिलाफतारीखवनडे डेब्यू150 विकेट पूरे करने में समयमैच
1मिचेल स्टार्कऑस्ट्रेलियावेस्टइंडीज6 जून 201920 अक्टूबर 20108 साल, 229 दिन77
2मोहम्मद शमीभारतइंग्लैंड12 जुलाई 20226 जनवरी 20139 साल, 187 दिन80
3ट्रेंट बोल्टन्यूजीलैंडबांग्लादेश5 जून 201911 जुलाई 20126 साल, 329 दिन81
4ब्रेट लीऑस्ट्रेलियाश्रीलंका20 फरवरी 20049 जनवरी 20004 साल, 42 दिन82
5मैट हेनरीन्यूजीलैंडश्रीलंका11 जनवरी 202531 जनवरी 201410 साल, 346 दिन85
6एलन डोनाल्डदक्षिण अफ्रीकावेस्टइंडीज3 नवंबर 199710 नवंबर 19915 साल, 358 दिन89
7मोर्ने मोर्कलदक्षिण अफ्रीकावेस्टइंडीज18 जनवरी 20156 जून 20077 साल, 226 दिन89
8जसप्रीत बुमराहभारतइंग्लैंड14 जुलाई 202623 जनवरी 201610 साल, 172 दिन90
9वकार यूनिसपाकिस्तानऑस्ट्रेलिया14 अक्टूबर 199414 अक्टूबर 19895 साल91
10शोएब अख्तरपाकिस्तानदक्षिण अफ्रीका10 अक्टूबर 200328 मार्च 19985 साल, 196 दिन91

वनडे क्रिकेट में पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

रैंकखिलाड़ीमैचपारियांविकेटसर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनऔसतइकॉनमी5 विकेट
1वसीम अकरम3563515025/1523.523.896
2वकार यूनिस2622584167/3623.844.6813
3शाहिद अफरीदी3933693937/1234.534.629
4सकलैन मुश्ताक1691652885/2021.784.296
5अब्दुल रज्जाक2612502686/3531.534.673
6शोएब अख्तर1581572416/1624.704.754
7सईद अजमल1131121845/2422.724.182
8इमरान खान1751531826/1426.613.891
9आकिब जावेद1631591827/3731.434.284
10उमर गुल1301281796/4229.345.192
11मुश्ताक अहमद1441421615/3633.294.261
12शोएब मलिक2872171584/1939.184.660
13शाहीन शाह अफरीदी79781496/3524.625.553

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग