25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs NZ 3rd T20I: सीरीज में 2-0 की बढ़त के बाद भी भारत की बढ़ सकती है टेंशन, वजह है वेलिंगटन का रिकॉर्ड

India vs New Zealand T20 Series 2026: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला वेलिंगटन में खेला जाएगा। टीम इंडिया सीरीज में 2-0 से आगे है, लेकिन इस मैदान पर उसका रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के खिलाफ अच्छा नहीं रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Vivek Kumar Singh

•

Updated: 25 Oct 2026, 8:21 PM IST

IND vs NZ

भारत बनाम न्यूजीलैंड (फाइल फोटो- IANS)

IND vs NZ 3rd T20, Wellington Record: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला वेलिंगटन में खेला जाएगा, जहां टीम इंडिया इससे पहले तीन टी20 मुकाबले खेल चुकी है। सीरीज में 2-0 से आगे चल रही टीम इंडिया के लिए इस मैदान के आंकड़े टेंशन बढ़ा सकते हैं। तीसरे मुकाबले में टीम इंडिया सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी लेकिन यहां के रिकॉर्ड भारत के पक्ष में नहीं हैं।

पिछला मैच हुई था टाई

भारत और न्यूजीलैंड की टीमें आखिरी बार इस मैदान पर 31 जनवरी 2020 को भिड़ी थीं, जब मुकाबला टाई होने के बाद सुपर ओवर में भारतीय टीम ने जीत हासिल की थी। उस मुकाबले में संजू सैमसन और श्रेयस अय्यर भी खेले थे और उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। वेलिंगटन में भारत ने अभी तक तीन मुकाबले खेले हैं और तीनों ही मैच उसने न्यूजीलैंड के साथ खेले हैं।

पहली बार 2009 में दोनों टीमें आमने-सामने हुई थीं, जहां न्यूजीलैंड ने 5 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया था। उसके बाद 2019 में भारत और न्यूजीलैंड की टक्कर हुई और इस बार भी न्यूजीलैंड ने 80 रन से मुकाबला अपने नाम किया। तीसरी टक्कर साल 2020 में हुई, जब भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला 20 ओवर के बाद बराबरी पर रहा और सुपर ओवर में टीम इंडिया ने जीत हासिल कर ली।

7 साल पहले मिली थी आखिरी जीत

न्यूजीलैंड ने यहां कुल 18 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उसने 10 में जीत हासिल की और आठ में उसे हार का सामना करना पड़ा। होम ग्राउंड होने के नाते न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड भी ज्यादा अच्छा नहीं है। न्यूजीलैंड ने यहां पिछले 7 में से सिर्फ दो ही मुकाबले जीते हैं। इस सीरीज में भी न्यूजीलैंड 0-2 से पीछे है और भारतीय टीम से अपने घर में पिछले 9 मैचों से कोई भी मुकाबला नहीं जीत पाई है। न्यूजीलैंड को अपने ही घर में टीम इंडिया के खिलाफ टी20 मैच जीते हुए 7 साल हो चुके हैं। टीम इंडिया को न्यूजीलैंड ने हैमिंलटन में साल 10 फरवरी 2019 को रोमांचक मुकाबले में 4 रन से हराया था।

ऐसे में तीसरे टी20 मुकाबले में एक और जोरदार टक्कर देखने को मिल सकती है। टीम इंडिया जहां सीरीज जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी, तो वहीं न्यूजीलैंड की टीम पलटवार करने के लिए बेकरार होगी।