25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिला वनडे क्रिकेट में किस भारतीय खिलाड़ी के नाम है सबसे ज्यादा शतक? देखें पूरी लिस्ट

हरमनप्रीत कौर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज दूसरे महिला वनडे में 126 रन की शानदार पारी खेलकर अपना 8वां शतक जड़ा। उन्होंने मिताली राज को पीछे छोड़ते हुए नया रिकॉर्ड बनाया और दीप्ति शर्मा के साथ 153 रन की रिकॉर्ड साझेदारी की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Satya Brat Tripathi

•

Updated: 25 Oct 2026, 7:32 PM IST

Most odi 100s for India Women

भारतीय महिला क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर और प्रतिका रावल (Photo - X/@BCCIWomen)

Most Women's odi hundreds for India: भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच रविवार को तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला वडोदरा के कोटांबी स्थित बीसीए स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में पूर्व भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा और मिताली राज के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। अब वह महिला वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक शतक लगाने वाली दूसरी भारतीय क्रिकेटर बन गई हैं।

हरमनप्रीत कौर ने बनाए 126 रन

जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज के दूसरे महिला वनडे मैच में हरमनप्रीत कौर ने शानदार बल्लेबाजी की और मैदान के चारों ओर आकर्षक शॉट लगाए। उन्होंने 121 गेंदों का सामना करते हुए 15 चौकों की मदद से 126 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 104.13 रहा।

हरमनप्रीत और दीप्ति के बीच रिकॉर्ड साझेदारी

जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलते हुए पूर्व भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने दीप्ति शर्मा के साथ मिलकर 5वें विकेट के लिए रिकॉर्ड साझेदारी की। दोनों बल्लेबाजों ने महिला वनडे क्रिकेट में पांचवें विकेट के लिए 153 रन जोड़े, जो इस प्रारूप में भारत की ओर से एक रिकॉर्ड है। इस साझेदारी के साथ उन्होंने 2022 के वनडे विश्व कप में स्नेह राणा और पूजा वस्त्राकर के बीच हुई साझेदारी का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

हरमनप्रीत कौर ने लगाया 8वां वनडे शतक

जिम्बाब्वे महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ हरमनप्रीत कौर ने शानदार शतक जड़ा। यह महिला वनडे क्रिकेट में उनका 8वां शतक है। इस उपलब्धि के साथ वह महिला वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक शतक लगाने वाली दूसरी भारतीय बल्लेबाज बन गई हैं। स्मृति मंधाना इस प्रारूप में सर्वाधिक शतक लगाने वाली भारतीय महिला क्रिकेटर हैं। स्मृति मंधाना के नाम महिला वनडे क्रिकेट में कुल 14 शतक हैं।

पूर्व भारतीय महिला क्रिकेटर मिताली राज के नाम भी वनडे क्रिकेट में कुल सात शतक दर्ज हैं, जबकि पूनम राउत, जेमिमा रोड्रिग्स और प्रतिका रावल ने तीन-तीन शतक लगाए हैं। प्रतिका रावल ने जिम्बाब्वे के खिलाफ मौजूदा सीरीज के पहले वनडे मैच में शतक जड़ा था।

भारतीय महिला क्रिकेटरों के सर्वाधिक वनडे शतक

क्रमखिलाड़ी का नामवनडे शतक
1स्मृति मंधाना14
2हरमनप्रीत कौर8
3मिताली राज7
4पूनम राउत3
5जेमिमा रोड्रिग्स3
6प्रतिका रावल3