scriptभाजपा नेता और प्रदेश उपाध्यक्ष ज्ञानदेव आहूजा ने नागरिकता संशोधन कानून पर दिया बड़ा बयान, कांग्रेस पर लगाया यह गंभीर आरोप | BJP Leader Gyandev Ahuja Statement On Citizen Amendment Act | Patrika News
अलवर

भाजपा नेता और प्रदेश उपाध्यक्ष ज्ञानदेव आहूजा ने नागरिकता संशोधन कानून पर दिया बड़ा बयान, कांग्रेस पर लगाया यह गंभीर आरोप

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष ज्ञानदेव आहूजा ने नागरिकता संशोधन कानून पर बयान देते हुए कहा कि यह बिल सकारात्मक है। जिन लोगों पर विदेशों में अत्याचार हो रहे थे, वे अब सुरक्षित होंगे।

अलवरDec 18, 2019 / 01:17 pm

Hiren Joshi

BJP Leader Gyandev Ahuja Statement On Citizen Amendment Act

भाजपा नेता और प्रदेश उपाध्यक्ष ज्ञानदेव आहूजा ने नागरिकता संशोधन कानून पर दिया बड़ा बयान, कांग्रेस पर लगाया यह गंभीर आरोप

अलवर. केन्द्र सरकार की ओर से नागरिकता संशोधन कानून लागू करने का राजस्थान भाजपा के उपाध्यक्ष ज्ञानदेव आहूजा ने स्वागत किया है। ज्ञानदेव आहूजा ने पत्रिका के लाइव में कहा कि नागरिकता संशोधन बिल जिनके लिए लाया गया है वो दुखी प्रताडि़त और पीडि़त है। इन देश से जो बर्बाद होकर आते हैं, उन्हें वहां चैन से रहने नहीं दिया जाता। यह लोग शरणार्थी है। हम मुसलमान के खिलाफ नहीं है। हम किसी मजहब, संप्रदाय के खिलाफ नहीं है। पाकिस्तान और घुसपैठ करके जो लोग आए हैं, उन्हें जगह नहीं दी है, जो कि सही है। जिन लोगों को नागरिकता दी जाएगी, उनकी संख्या 25 हजार 504 है। इसलिए इसमें सब सकारात्मक है।
प्रदर्शन करने वाले गुंडाई तत्व-आहूजा

जो प्रदर्शन कर रहे हैँ वो गुंडाई तत्व है। इसमें आम मुसलमान शामिल नहीं है। यह बिल पूरे देश के लिए सकारात्मक है। दंगा करने वाले लोगों को कांग्रेस, वामपंथी भड़का रहे हैं। आहूजा ने कहा कि कांग्रेस ने 2012 में कानून का उल्लंघन किया। आहूजा ने कहा कि हिंदुओं ने आज तक दंगा नहीं किया।
आहूजा ने कहा कि घुसपैठियों और शरणार्थियों में फर्क समझना होगा। आहूजा ने राज्य सभा सांसद राकेश सिन्हा के बयान पर कहा कि अब राष्ट्रवादी शक्तियां मजबूत हो गई है। आहूजा ने कहा कि पुलिस ने साफ कहा कि हम दंगा करने वालों को सही दिशा देंगे। यह कानून किसी के खिलाफ नहीं है। आहूजा ने कहा कि यह नागरिकता कानून अब वापस नहीं हो सकता।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो