scriptCm गहलोत ने कहा देश के हालात चिंताजनक, भाजपा पर लगाया यह गंभीर आरोप | Cm Ashok Gehlot Allegation On BJP And Pm Modi In Rally In Thanagazi | Patrika News
अलवर

Cm गहलोत ने कहा देश के हालात चिंताजनक, भाजपा पर लगाया यह गंभीर आरोप

प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा की केन्द्र सरकार व पूर्व मुख्यमंत्री राजे की सरकार को कुशासन बताया।

अलवरApr 15, 2019 / 10:18 am

Hiren Joshi

Cm Ashok Gehlot Allegation On BJP And Pm Modi In Rally In Thanagazi

Cm गहलोत ने कहा देश के हालात चिंताजनक, भाजपा पर लगाया यह गंभीर आरोप

अलवर. लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही अब आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो चुका है। दोनों प्रमुख दल एक-दूसरे के ऊपर हमले कर रहे हैं। वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अलवर जिले के थानागाजी कस्बे में दौसा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी सविता मीणा के समर्थन में आयोजित जनसभा में केन्द्र की भाजपा सरकार पर देश में चिंताजनक हालात उत्पन्न करने का आरोप लगाया है। गहलोत ने आरोप लगाया कि भाजपा विकास पर बात करने के बजाय मंदिर और राष्ट्रवाद के नाम पर पर वोट मांगती है। भाजपा की सरकार को उखाडऩे का समय आ गया है।
सभा में यह रही खास बातें

मुख्यमंत्री ने केन्द्र सरकार पर देश में घृणा व नफरत का माहौल पैदा करने, भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने, नोटबंदी से लोगों को परेशान करने, आतंकवाद पर रोक नहीं लगाने, कालाधन नहीं लाने का आरोप लगाया। दावा किया कि राज्य की कांग्रेस सरकार ने किसानों के ऋण माफ करने, बेरोजगार युवकों को भत्ता देने, पेंशन राशि बढ़ाने, गंभीर रोगियों को निशुल्क दवा की समुचित व्यवस्था की है। सीएम गहलोत ने पूर्व सीएम वसुंधरा राजे व केन्द्र सरकार को झूठ का पिटारा बताते हुए जनसभा मे कहा कि भाजपा कुशासन में केवल भाजपा के लोग ही योजनाओं का लाभ ले सके हैं। कांग्रेस की चलाई गई योजनाओं को बंद कर दिया गया। सभा में चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा, प्रभारी मंत्री ममता भूपेश, विधायक कान्ति मीना, मुरारी मीना, सविता मीना, अलवर लोकसभा प्रत्याशी जितेन्द्र सिंह, सुनील बोहरा मौजूद थे।

Home / Alwar / Cm गहलोत ने कहा देश के हालात चिंताजनक, भाजपा पर लगाया यह गंभीर आरोप

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो