scriptVideo: अलवर से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. करण सिंह यादव ने सभा के दौरान भाजपा पर किया ऐसा हमला कि मच गया कोहराम | congress candidate karan singh yadav did rally in alwar | Patrika News
अलवर

Video: अलवर से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. करण सिंह यादव ने सभा के दौरान भाजपा पर किया ऐसा हमला कि मच गया कोहराम

अलवर लोकसभा उपचुनावों के प्रचार के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी ने डॉ. करण सिंह यादव ने प्रचार के दौरान भाजपा पर बड़ा हमला किया है।

अलवरJan 17, 2018 / 01:04 pm

Prem Pathak

congress candidate karan singh yadav did rally in alwar
अलवर. कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. करणसिंह यादव ने राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ में जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा के चार साल के शासन काल में कोई भी उपलब्धि नही रही। जो वादे किए एक भी पुरा नहीं हुआ। भाजपा के शासन में बेरोजगार किसान मजदूर, महिला व दलितों पर अत्याचार बढ़े हैं। कानून व्यवस्था चौपट है। बेरोजगार व किसान आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे हैं। भाजपा के चार साल के शासनकाल में अलवर के विकास को लेकर कोई भी उपलब्धियां नही है। जिसे गिना सकें। पिछली सरकार के समय बड़े प्रोजेक्ट आए। उनको पूरा कराना तो दूर पुराना विकास भी रुक गया।
पूर्व विधायक कृष्ण मुरारी गंगावत ने बताया कि डॉ. करण ङ्क्षसह ने छिलोढी, राजपुर छोटा, पाटन, बिलेटा, फिरोजपुर, पलवा, भेजडा, माचाडी, पुराना राजगढ, कलेशान, अलेई, राजगढ शहर मे जनसम्पर्क किया। उनके साथ टोडाभीम के विधायक घनश्याम मेहर, पूर्व विधायक भगवान सहाय सैनी, जौहरीलाल मीणा, प्रधान शीला मीणा, पूर्व प्रधान रधुवरदयाल मीणा, प्रदेश कांग्रेस सचिव कमल मीणा, पूर्व जिला प्रमुख सफिया खान, राजगढ-लक्ष्मणगढ विधानसभा प्रभारी राजेन्द्र व्यास, राजगढ-रैणी ब्लॉक प्रभारी महेन्द्र सैनी सहित काफी लोग मौजूद थे।
वहीं जिलाध्यक्ष टीकाराम जूली ने बुर्जा, मुंडिया बस स्टैण्ड, जमालपुर, श्यामगंगा, बडेर, चौमू, कैरवावाल, निठारी, हल्दीना, नंगलझामावत, खारेडा, पृथ्वीपुरा एवं बीजवाड नरूका आदि गांवो का दौरा किया। उनके साथ जिला प्रमुख रेखा राजू यादव, पूर्व जिलाअध्यक्ष अशोक दीक्षित, युवक कांग्रेस लोकसभा अध्यक्ष संजय यादव, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष गोपीचन्द शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष उमरदीन खान, हिम्मत सिंह चौधरी, अल्प संख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष जमशेद खान सहित काफी लोग मौजूद थे।
चुनाव प्रचार हो रहा तेज

अलवर लोकसभा उपचुपाव में अब दो हफ्तों से भी कम समय शेष है। ऐसे में दोनों पार्टियों के नेताओं ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। भाजपा प्रत्याशी डॉ. जसवंत यादव भी दिन में 5-7 रैलियां कर रहे है। इस चुनावी महासंग्राम में यह बात तो जाहिर है कि दोनों में से कोई भी पार्टी प्रचार में कमी नहीं लाना चाहती।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो