scriptराज्य बजट: अलवर जिले की जनता को है बड़ी घोषणाओं का इंतजार, जानिए बजट में क्या चाहते हैं अलवर के लोग | Demand of alwar public from government in this budget | Patrika News
अलवर

राज्य बजट: अलवर जिले की जनता को है बड़ी घोषणाओं का इंतजार, जानिए बजट में क्या चाहते हैं अलवर के लोग

अलवर की जनता को इस बार राज्य बजट में जिले के लिए बड़ी घोषणाओं का इंतजार है।

अलवरFeb 10, 2018 / 01:45 pm

Dharmendra Adlakha

Demand of alwar public from government in this budget
अलवर. जिले की जनता को राज्य सरकार के बजट से बड़ी उम्मीदें हैं। वैसे भी यह सरकार का आखिरी और चुनावी बजट है। जिसमें कई बड़ी घोषणाएं होने की उम्मीद भी है। जनता की जुबां पर कुछ एेसे विषय हैं जो वाकई पूरे हों तो जिले की तस्वीर बदल सकती है। हजारों युवाओं को नए रोजगार मिल सकते हैं। पूरे जिले का कायाकल्प हो सकता है। हर वर्ग के लोगों की जुबां पर कुछ मुद्दे बड़े और खास हैं। चम्बल का पानी लाने, अलवर को पर्यटन हब बनाने, मेडिकल कॉलेज चालू करने, विश्वविद्यालय को स्वरूप में लाने, टोल टैक्स हटाने जैसी मांग बड़ी हैं। इस बजट में सरकार से हर वर्ग को बहुत अधिक अपेक्षाएं हैं। वैसे भी यह उप चुनावों के तुरंत बाद बजट आ रहा है। उप चुनाव में सरकार को करारी हार मिली है। इस कारण जनता को उम्मीद है कि इस बार सरकार बड़ी घोषणाएं कर सकती है।
रिक्त पद भरे, कृषि कॉलेज बने

प्रदेश भर में रिक्त पदों पर भर्तियों का प्रावधान किए जाने और जिले में कृषि कॉलेज बनाने की मांग भी जोर पकड़ रही है। एथलेटिक्स के लिए सिंथेटिक ट्रैक जरूरी है। अलवर एनसीआर में होने के बावजूद एनसीआर का कार्यालय अलवर में नहीं है। न कोई भी राज्य स्तर का कार्यालय है। बदलते परिदृश्य में टैलेंट को आगे लाने के कार्यक्रम करने की जरूरत है।
कई प्रतिनिधियों ने किसानों की पैरवी की। सब ने कहा कि किसान मजबूत होगा तो देश का विकास तेजी से होगा। किसानों को फसल का दोगुना दाम मिले। ट्रंासपोट्र्स पर मनमर्जी के टैक्स नहीं लगे। टोल टैक्स से आमजन को राहत दिलाने पर भी जोर दिया गया। जिले की सबसे बड़ी जरूरत चम्बल के पानी की है। पानी की कमी के कारण पूरे जिले में गर्मी के दिनों में संकट खड़ा होता है। नटनी का बारां में बांध बनाने की जरूरत है।
पर्यटन हब बने अलवर

जिले में पर्यटन के विकास की बड़ी संभावनाएं हैं। सरकार चाहे तो जिले को पर्यटन हब बना सकती है। विश्वविद्यालय को मूल स्वरूप में लाने और ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज को शुरू करने की जरूरत हैं। दोनों बड़े प्रोजेक्ट हैं। लेकिन जिले की जनता को कोई बड़ा लाभ नहीं मिल रहा है।

Home / Alwar / राज्य बजट: अलवर जिले की जनता को है बड़ी घोषणाओं का इंतजार, जानिए बजट में क्या चाहते हैं अलवर के लोग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो