8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अलवर जिले में आठ नए संक्रमित,इनमें पांच भिवाड़ी व टपूकड़ा में मिले

जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 363 पर पहुंचा
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Pradeep kumar yadav

•

Updated: 23 Jun 2020, 1:02 AM IST

अलवर जिले में आठ नए संक्रमित,इनमें पांच भिवाड़ी व टपूकड़ा में मिले

अलवर जिले में आठ नए संक्रमित,इनमें पांच भिवाड़ी व टपूकड़ा में मिले

अलवर. जिले में सोमवार को 8 और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढकऱ 363 तक पहुंच गई है।
चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि भिवाड़ी व टपूकड़ा से 5 नए मरीज सामने आए हैं। इनके अलावा रैणी में दो और मंडावर से एक नया मरीज मिला है। रेैणी में एक युवक व एक महिला पॉजिटिव मिले हैं। जिनमें से 45 वर्षीय महिला को पिनान के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती करा दिया है। मुंडावर के हाडा हेड़ी में नया संक्रमित मिला है। अनलॉक के बाद जिले में सबसे अधिक कोरोना संक्रमित भिवाड़ी व अलवर शहर में मिले हैं। प्रशासन को आगे भी इन दोनों जगहों पर ज्यादा नजर रखने की जरूरत है। अनलॉक के बाद भिवाड़ी में 88 मरीज और अलवर शहर में 65 संक्रमित मिल चुके हैं। इनके अलावा नीमराणा व बानसूर पर भी प्रशासन की नजर हैं। चिकित्सकों का कहना है कि यहां पर बाहर से आने वाले लोगों की संख्या अधिक है। नियमित रूप से भी लोगों की आवाजाही ज्यादा हेै। इस कारण कोरोना पॉजिटिव के आंकड़े तेजी से बढ़े हैं। भिवाड़ी में तेजी से कोरोना के संक्रमित बढ़े हैं। नए मरीजों में टपूकड़ा ब्लॉक के हिलव्यू त्रेहान थड़ा निवासी 16 वर्षीय युवक, 23 वर्षीय युवक एवं 46 वर्षीय महिला, भिवाड़ी की भगत सिंह कॉलोनी निवासी 20 वर्षीय युवती और भिवाड़ी मोड़ निवासी 23 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
नवविवाहित युवक कोरोना पॉजिटिव
मुंडावर: उपखण्ड क्षेत्र के गांव हाड़ाहेड़ी में सोमवार शाम को आई रिपोर्ट में एक 24 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया। गौरतलब है कि युवक हाल ही में लव मैरिज ( कोर्ट मैरिज) करके 16 जून को दिल्ली से अपनी पत्नी के साथ लौटा था। दोनों 19 जून को सेम्पल लिया गया था। युवक एक निजी कंपनी में कार्यरत है। बीसीएमओ डॉ. बाबूलाल गोठवाल ने बताया कि युवक पॉजिटिव आया है और उसकी पत्नी की रिपोर्ट आना बाकी है।
उद्योग नगरी में पांच और कोरोना पॉजिटिव
अलवर/भिवाड़ी/टपूकड़ा. उद्योग नगरी में पांच और कोरोना पॉजिटिव मिले है। सोमवार को भिवाड़ी स्थित भगत सिंह कॉलोनी में 20 वर्षीय युवती तथा भिवाड़ी मोड़ क्षेत्र में एक युवक पॉजिटिव मिला है। उक्त युवक धारूहेड़ा की निरंजन कॉलोनी निवासी है, लेकिन उसने जांच यहां कराने पर रिपोर्ट में पॉजिटिव पाया गया। इस तरह युवती भी किसी कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आ गई। इधर थड़ा स्थित हिल व्यू त्रेहान सोसायटी में तीन संक्रमित मिले है। सूचना पर टपूकड़ा मेडिकल टीम मौके पर पहुंच तीनों की जांच कर दवा देकर तीनों को होम क्वॉरंटीन किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टपूकड़ा के चिकित्सा प्रभारी डॉ. विनोद विजय ने बताया कि 18 जून को टपूकड़ा के एसबीआई शाखा के दो अधिकारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। जिनमें से एक सहायक मैनेजर हिल व्यू सोसायटी में रहता है। 18 जून को ही उनके परिवार के तीन सदस्यों के नमूने लेकर अलवर भिजवाए गए थे। जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाए जाने की सूचना मिली। इस पर मेडिकल टीम मौके पर पहुंच जांच कर आवश्यक दवा आदि देकर होम क्वॉरंटीन किया गया।
दिल्ली से रैणी पहुंचा कोरोना
रैणी. कोरोना संक्रमण की सोमवार शाम की रिपोर्ट में समीपवर्ती गांव पाटन में एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित आया। वह दिल्ली में जॉब करता था जो अपने पांच और लोगों के साथ दिल्ली से मोटरसाइकिल से गांव पाटन आया था। ग्राम विकास अधिकारी घनश्याम शर्मा ने बताया कि दिल्ली से आए सभी 6 लोगों के 19 जून को सेंपल लिए गए थे तथा सभी को होम क्वॉरंटीन किया था। ये सभी खेतों पर बने एक कमरे में रह रहे थे। वहीं रैणी उपखंड अधिकारी स्नेहलता हारित ने बताया कि संक्रमित व्यक्ति को पिनान स्थित कोविड सेन्टर में शिफ्ट किया जाएगा। संक्रमत पाए जाने की सूचना पर बीलेटा पीएसची के डॉक्टर व एएनएम की टीम मौके पर पंहुच गयी है। दिल्ली से आने वालों की संख्या 7 बताई जा रही है। वहीं उपखंड अधिकारी ही मौके पर पहुंची, अन्य विकास अधिकारी,मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित अन्य कई अधिकारी नदारद दिखाई दिए। ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी से बात करने पर उनका सरकारी नंबर भी बन्द आया।