scriptअलवर में गौरव पथ के गौरव पर अतिक्रमण का ग्रहण, अलवर वासियों की जान को भी खतरा, यह है समाधान | Encroachment On Gorav Path In Alwar | Patrika News
अलवर

अलवर में गौरव पथ के गौरव पर अतिक्रमण का ग्रहण, अलवर वासियों की जान को भी खतरा, यह है समाधान

अलवर के गौरव पथ का गौरव समाप्त हो गया है। इसकी वजह अतिक्रमण है।

अलवरJun 03, 2019 / 11:10 am

Hiren Joshi

Encroachment On Gorav Path In Alwar

अलवर में गौरव पथ के गौरव पर अतिक्रमण का ग्रहण, अलवर वासियों की जान को भी खतरा, यह है समाधान

अलवर. अलवर शहर के गौरव पथ (कटीघाटी से हसन खां-धोलीदूब रोड) का गौरव खत्म हो चुका है। शहर की लाइफ लाइन बन चुके गौरव पथ का स्वरूप बिगड़ता जा रहा है। रोड पर बेतरतीब होर्डिंग लगे हैं। जिनके कारण दुर्घटनाएं होती है। कटी घाटी से लेकर राठ नगर के आगे तक गौरव पथ पर करीब 3 दर्जन से अधिक होर्डिंग गलत जगह लगे हैं। कुछ सडक पर तो कुछ आड़े-तिरछे खड़े हैं। जिनकी आड़ में अतिक्रमण हो रहा है। अवैध रूप से खोखे व ठेले लगे हैं। कहीं भैंस बंधी हैं। कहीं पाइप-सरिए पड़े हैं। आधी से ज्यादा रोड अतिक्रमण में दबी पड़ी है।
लौटाना है गौरव तो शुरुआत इससे हो
नगर परिषद चाहे तो इसकी शुरूआत गौरव पथ से कर सकती है। आंधी-अंधड़ में यूनिपोल के गिरने का डर भी कम रहता है। फिलहाल कटीघाटी से राठ नगर से आगे तक गौरव पथ पर कुछ विद्युत पोल भी हटाने की जरूरत है।
यूनिपोल लगाना समाधान

जयपुर, जोधपुर व उदयपुर की तरह अलवर शहर में भी रोड पर जगह-जगह होर्डिंग को हटाकर यूनिपोल लगाकर शहर के सौंदर्य को सुधारने का काम हो सकता है। सभी होर्डिंग हटाकर उनकी जगह यूनिपोल लगाए जाएं तो गौरव पथ ही नहीं पूरे शहर की सूरत सुधर सकती है।
जानकारों का कहना है कि यूनिपोल लगाने से नगर परिषद को मिलने वाला राजस्व भी कम नहीं होगा। यूनिपोल की साइट भी अच्छे से दिखेगी।
जिला कलक्टर के निर्देशन में इस पर चर्चा हो चुकी है। जल्दी रोड के बिल्कुल किनारे और गलत तरीके से लगे होर्डिंग हटाए जाएंगे। रोड से अतिक्रमण भी हटाया जाएगा। होर्डिंग की जगह यूनिपोल लगाने पर भी विचार कर रहे हैं।
फतेह सिंह मीना, आयुक्त, नगर परिषद अलवर
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो