scriptछात्राओं ने जिले में फिर मारी बाजी, 93.32% विद्यार्थी उत्तीर्ण | Girls again beat district, 93.32 students passed | Patrika News
अलवर

छात्राओं ने जिले में फिर मारी बाजी, 93.32% विद्यार्थी उत्तीर्ण

अलवर. राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से कक्षा 10 वीं का परिणाम शुक्रवार दोपहर में जारी कर दिया गया है। इसमें जिला का परिणाम राजस्थान में पांचवें स्थान पर रहा है।

अलवरJun 03, 2023 / 11:51 am

jitendra kumar

छात्राओं ने जिले में फिर मारी बाजी, 93.32% विद्यार्थी उत्तीर्ण

छात्राओं ने जिले में फिर मारी बाजी, 93.32% विद्यार्थी उत्तीर्ण

जिले का 10वीं बोर्ड 2023 का परिणाम 93.32 फीसदी रहा है, जो पिछले सत्र 2022 से 7.69 फीसदी अधिक रहा है। पिछली साल का परिणाम 85.63 फीसदी रहा था। जिलेभर में सभी परिणामों की तरह कक्षा 10 वीं बोर्ड में भी छात्राओं ने बाजी मारी है।
छात्राओं का परिणाम छात्रों की तुलना में 2 फीसदी अधिक रहा है। इस सत्र में छात्रों का 92.43 फीसदी व छात्राओं का परिणाम 94.39 फीसदी रहा हैं। इससे पहले विभाग की ओर से सभी बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम जारी कर दिए गए है।
वाघमी के 97.67% अंक

शहर के आर्य पब्लिक अंग्रेजी माध्यम स्कूल में अध्ययनरत वाघमी भाल ने कक्षा 10 वीं बोर्ड परीक्षा में 97.67 फीसदी अंक प्राप्त किए है। वाघमी भाल वर्तमान में मोहन नगर में रहती है। उनके पिता नेतराम शर्मा व माता तनुजा शर्मा है। उनका आगे चलकर सिविल सेवा में जाने का सपना है।
चहक के 98.5% अंक

राजकीय महात्मा गांधी विद्यालय हरसौली में अध्ययनरत चहक जोशी ने 10वीं बोर्ड परिणाम में 98.5 फीसदी अंक प्राप्त किए। चहक जोशी झाड़का निवासी है। चहक का सपना है कि आगे चलकर सिविल सेवा में अपनी भूमिका अदा करे। चहक के पिता वर्तमान रेलवे पुलिस में कार्यरत है। उनकी माता ग्रहणी है।
अंजली के 98.83% अंक

बानसूर तहसील के गांव रतनपुरा निवासी व सरस्वती मॉडल स्कूल की छात्रा अंजली ने 10वीं बोर्ड परिणाम में 98.83% अंक प्राप्त किए। अंजली के पिता सत्यवीर यादव निजी विद्यालय एवं माता सविता देवी थानागाजी तहसील में सरकारी विद्यालय में अध्यापिका हैं। अंजली अब सिविल सेवा की तैयारी में जुटना चाहेगी।

ये रहे प्रमुख आंकडे़
जिले में सत्र 2023-2024 में कुल 59426 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा के लिए पंजीयन किया। इसमें 58142 छात्र-छात्राएं परीक्षा में बैठे। इसमें छात्रों की संख्या 31789 व छात्राओं की संख्या 26353 रही। कक्षा 10वीं में जिलेभर से कुछ 54258 छात्र-छात्राएं पास हुए। इसमें प्रथम श्रेणी से 26811, द्वितीय श्रेणी से 20728 व तृतीय श्रेणी से 6715 छात्र-छात्रांए उत्तीर्ण हुए।

Home / Alwar / छात्राओं ने जिले में फिर मारी बाजी, 93.32% विद्यार्थी उत्तीर्ण

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो