scriptमौसम की मार : राजस्थान में यहां एक दशक बाद फरवरी में दिसंबर जैसी सर्दी, ठिठुर रहे लोग | Heavy Winter In Rajasthan After One Decade | Patrika News
अलवर

मौसम की मार : राजस्थान में यहां एक दशक बाद फरवरी में दिसंबर जैसी सर्दी, ठिठुर रहे लोग

इस साल एक दशक बाद फरवरी में दिसंबर जैसी सर्दी पड़ रही है। इससे लोग प्रभावित हो रहे हैं।

अलवरFeb 04, 2019 / 11:56 am

Hiren Joshi

Heavy Winter In Rajasthan After One Decade

मौसम की मार : राजस्थान में यहां एक दशक बाद फरवरी में दिसंबर जैसी सर्दी, ठिठुर रहे लोग

अलवर. इस वर्ष फरवरी में दिसम्बर माह जैसी सर्दी हो रही है। सामान्यत: मकर सक्रांति के बाद सर्दी का प्रभाव कम हो जाता है। इस बार फरवरी में इस कदर सर्दी है कि तेज धूप के बाद भी सर्द हवाएं चल रही हैं। फरवरी में इतनी सर्दी अलवर जिले में एक दशक बाद पड़ी है।
अलवर जिले में इस बार दिन का तापमान 16 से 10 डिग्री के मध्य है जबकि रात के समय अलवर शहर में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तो ग्रामीण क्षेत्रों में तापमान 1 व 3 डिग्री तक पहुंच चुका है। फरवरी में दिन के समय सर्द हवाओं ने आमजन को झकझोर कर रख दिया है।
बसंत पंचमी से कुछ दिन पहले तो इतनी सर्दी कई वर्षों बाद देखी जा रही है। अलवर जिले में 10 साल पहले 2009 में फरवरी में न्यूनतम तापमान 2 से 5 डिग्री के मध्य रहा था जबकि अन्य वर्षों में न्यूनतम तापमान 5 से 10 डिग्री के मध्य था। इस बारे में मौसमविद् स्नेह साईंवाल कहते हैं कि आमागी 10 दिनों तक इसी प्रकार सर्दी रहेगी। यूरोप में सर्दी अधिक होने का प्रभाव यहां तक है।
दिनभर चली सर्द हवा

अलवर जिले में रविवार को तेज धूप के बावजूद सर्द हवाएं चली। इस दिन अधिकतम तापमान 18 डिग्री रहा लेकिन हवा में ठंडक थी। सुबह से ही वातावरण में बादल छाए हुए थे जिससे सूरज के तेवर भी मध्यम थे। दोपहर में धूप निकली लेकिन इसके बावजूद सर्दी बनी हुई थी। जिले भर में शीतलहर का प्रभाव देखा गया। शाम होने पर सर्दी का प्रभाव और बढ़ गया। इस दिन अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री रहा।

Home / Alwar / मौसम की मार : राजस्थान में यहां एक दशक बाद फरवरी में दिसंबर जैसी सर्दी, ठिठुर रहे लोग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो