scriptउपलब्धि पर आज होगा महिलाओं का सम्मान | Honor of women will be on achievement today | Patrika News
अलवर

उपलब्धि पर आज होगा महिलाओं का सम्मान

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राजस्थान पत्रिका एवं वामा क्लब की ओर से कार्यक्रम का होगा आयोजन

अलवरMar 08, 2018 / 11:10 am

Prem Pathak

Honor of women will be on achievement today
राजस्थान पत्रिका एवं वामा क्लब के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर गुरुवार को जयकृष्ण क्लब परिसर स्थित फॉर सीजन में शाम 4 बजे महिलाओं पर आधारित विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में ‘महिलाएं परिवार, समाज, संस्कृति एवं देश का आधार है’ विषय पर विचार गोष्ठी होगी और उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए जिले की महिलाओं का सम्मान किया जाएगा।
वामा क्लब की अध्यक्ष अलका मित्तल ने बताया कि कार्यक्रम में अतिथियों के रूप में उपखंड अधिकारी अलवर शुभम चौधरी, भूप्रबंध अधिकारी अलवर संजू शर्मा, आरएएस अधिकारी सरोज गुप्ता, संग्रहालयाध्यक्ष प्रतिभा यादव, महिला थाने की एचएचओ सीमा सिनसिनवार मौजूद रहेंगी। इस आयोजन में अलवर की महिला क्लब की पदाधिकारी भी शामिल होंगी। इसमें वामा क्लब, जेके लेडीज क्लब, मैत्रीय क्लब, गार्गी क्लब, संगिनी क्लब, एक प्रयास, खंडेलवाल महिला मंडल, शौर्य रोटरी क्लब, इनरव्हील क्लब, प्रगतिशील महिला मंडल, अग्र शक्ति महिला मंडल, महावर महिला मंडल, डॉक्टर्स वाइफ क्लब, अलवर आब्सटेट्रिक्स एंड गायनी सोसायटी, गौरी देवी महाविद्यालय की छात्राएं, जैन लाइफ, गायत्री परिवार, अलवर की फुलकारियां, हैल्पिंग हैंड की महिला सदस्य सहित अन्य महिला संगठन शामिल होंगे। इस अवसर पर महिलाओं को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित भी किया जाएगा।
सुबह नि:शुल्क जांच शिविर

गुरुवार को कम्पनी बाग में सुबह 6 से 7.30 बजे तक राजस्थान पत्रिका, रेशम देवी नानक चन्द मित्तल फाउंडेशन और मित्तल हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में निशुल्क मधुमेह जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। इनमें महिलाओं की निशुल्क जांच की जाएगी। इसके अलावा भी कई शिविरों का आयोजन होगा।
स्कूलों को देंगे सैनेटरी पैड नष्ट करने की मशीन
रेशम देवी नानक चन्द मित्तल फाउंडेशन की तरफ से अलवर शहर के 10 बालिका सरकारी स्कूल को इंसिनेटर ( सैनेटरी पैड को राख बनाने वाला यंत्र) दी जाएंगी। सभी स्कूलों की प्रधानाचार्या कार्यक्रम में आकर मशीन लेंगी। प्रत्येक स्कूल के महिला टॉयलेट में मशीन को लगाया जाएगा।

Home / Alwar / उपलब्धि पर आज होगा महिलाओं का सम्मान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो