scriptमहंगाई, बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा…देश में आएंगे चौंकाने वाले परिणाम: गहलोत | ashok gehlot targets BJP manifesto in alwar | Patrika News
अलवर

महंगाई, बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा…देश में आएंगे चौंकाने वाले परिणाम: गहलोत

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि देश में महंगाई, बेरोजगारी बड़ा मुद्दा है। चुनावी चंदे के नाम पर बड़ा भ्रष्टाचार भाजपा ने किया। ईडी, सीबीआई के प्रयोग को जनता सब समझ चुकी है।

अलवरApr 15, 2024 / 10:45 pm

Kamlesh Sharma

ashok gehlot in alwar
अलवर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि देश में महंगाई, बेरोजगारी बड़ा मुद्दा है। चुनावी चंदे के नाम पर बड़ा भ्रष्टाचार भाजपा ने किया। ईडी, सीबीआई के प्रयोग को जनता सब समझ चुकी है। इस बार परिणाम चौंकाने वाले आएंगे। पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के रोड शो से पहले मीडिया से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा, भाजपा ने घोषणा पत्र जारी किया है, वह हवाई है। झूठ का पुलिंदा है। दूसरे देश आलोचना कर रहे हैं। आगे चुनाव होंगे या नहीं, इसको लेकर जनता में भय है। जनता इस बात को समझ रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने गारंटी शब्द इजाद किया था।
मोदी ने कांग्रेस की गारंटी चुराई है। बोले, मीडिया से लेकर सरकारी एजेंसियां दबाव में हैं। प्रदेश में चौंकाने वाले परिणाम आएंगे। अलवर लोकसभा सीट से हम चुनाव जीत रहे हैं। इसके बाद पूर्व सीएम ने माली समाज के लोगों से भी मुलाकात की। उन्हें कहा कि देश में जो हो रहा है उसे भूलना नहीं। समझदारी से काम लेना है।

Home / Alwar / महंगाई, बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा…देश में आएंगे चौंकाने वाले परिणाम: गहलोत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो