scriptजनता दल युनाईटेड प्रदेश अध्यक्ष जायसवाल ने दी कार्यकर्ताओं को नसीहत | Janata Dal United President Jaiswal organized the workers | Patrika News
अलवर

जनता दल युनाईटेड प्रदेश अध्यक्ष जायसवाल ने दी कार्यकर्ताओं को नसीहत

मध्यप्रदेश जनता दल युनाईटेड के प्रदेश अध्यक्ष सूरज जायसवाल का १५ सितम्बर को बालाघाट आगमन हुआ।

अलवरSep 15, 2018 / 06:04 pm

mahesh doune

balaghat

जनता दल युनाईटेड प्रदेश अध्यक्ष जायसवाल ने दी कार्यकर्ताओं को नसीहत

बालाघाट. मध्यप्रदेश जनता दल युनाईटेड के प्रदेश अध्यक्ष सूरज जायसवाल का १५ सितम्बर को बालाघाट आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर विधानसभा चुनाव की रणनीति व पार्टी गतिविधीयों के बारे में जानकारी दी। बैठक में जनता दल दल युनाईटेड के प्रदेश सचिव दिलीप चौधरी, प्रदेश महासचिव विनोद मालवीय, डॉ. युवराज पटले, पार्टी के वरिष्ठ नेता रमजान खान प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
संगठन की इनको सौंपी जिम्मेदारी
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष जायसवाल के द्वारा जिला संगठन के पदाधिकारियों का गठन कर जिम्मेदारी सौंपी गई। जिसमें संगठन का जिलाध्यक्ष देवीप्रसाद राहंगडाले, महिला संगठन अध्यक्ष आशा धुर्वे एवं युवा संगठन अध्यक्ष इकबाल कुरैशी को मनोनीत किया गया। सिंचाई विभाग के विश्रामगृह में पत्रकारों से चर्चा करेंगे।
भाजपा बाबाओं और कांग्रेस महाराजाओं की पार्टी
जेडीयु के प्रदेश अध्यक्ष जायसवाल ने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रदेश के सभी सीटों पर विकास के मुद्दे को लेकर चुनाव लड़ेगी। प्रदेश की भाजपा के शासनकाल में गरीब मजदूर व किसान काफी परेशान है। नाबालिग व युवती एवं महिलाओं के साथ बलात्कार व शोषण अत्याचार की घटना बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा व कांग्रेस दोनों एक सिक्के के दो पहलू है। भाजपा बाबाओं की पार्टी व कांग्रेस महाराजाओं की पार्टी है।
हजारों किसानों ने की आत्महत्या
प्रदेश में किसानों को उनकी उपज का वाजिम दाम नहीं मिल रहा है। खेती नुकसानी का धंधा बनते जा रहा है। जिससे मध्यप्रदेश में हजारों किसानों ने कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या कर ली है। जेडीयु प्रदेश अध्यक्ष जायसवाल ने कहा कि बिहार में किसानों को पर्याप्त सुविधा व उपज का वाजिब दाम मिल रहा है। जिससे किसी किसान ने आत्महत्या नहीं की है। प्रदेश में किसानों की हालत दयनीय है।
भ्रष्टाचार और शराब मुक्त हो प्रदेश
मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव में पार्टी का मुख्य मुद्दा है। प्रदेश से शराब पूरी तरह बंद हो व भ्रष्टाचार को समाप्त करना। दहेज मुक्त व अपराध मुक्त प्रदेश हो, वर्तमान में महिलाओं व नाबालिगों के साथ बलात्कार की घटना बढ़ रही है। पहले का बिहार वर्तमान का मध्यप्रदेश हो गया है। पहले बिहार में आपराधिक घटना व भ्रष्टाचार चरम पर था। लेकिन नितिश कुमार की सरकार बनने के बाद इन पर अंकुश लग गया है। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश में परिवर्तन कर विकास के विजन को लेकर चलने वाली पार्टी की सरकार बनाने की जनता से अपील की है।

Home / Alwar / जनता दल युनाईटेड प्रदेश अध्यक्ष जायसवाल ने दी कार्यकर्ताओं को नसीहत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो