scriptजनमाष्टमी 2018 : अलवर में उत्साह व उमंग के साथ मनाया गया कृष्ण जनमोत्सव, झांकियां देख लोग हुए अभिभूत | Janmashtami 2018 Celebration in Alwar | Patrika News
अलवर

जनमाष्टमी 2018 : अलवर में उत्साह व उमंग के साथ मनाया गया कृष्ण जनमोत्सव, झांकियां देख लोग हुए अभिभूत

https://www.patrika.com/alwar-news/

अलवरSep 04, 2018 / 11:11 am

Hiren Joshi

Janmashtami 2018 Celebration in Alwar

जनमाष्टमी 2018 : अलवर में उत्साह व उमंग के साथ मनाया गया कृष्ण जनमोत्सव, झांकियां देख लोग हुए अभिभूत

अलवर. श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व सोमवार को आस्था के साथ मनाया गया। इस दिन सुबह से ही शहर में धार्मिक माहौल बना हुआ था। मंदिरों में दोपहर में महिलाओं ने भजन कीर्तन किए और शाम होते ही भजन संध्याओं के माध्यम से कृष्ण की महिमा का गुणगान किया गया। हर तरफ उल्लास नजर आ रहा था । कान्हा के जन्म का बड़ी बेचैनी से इंतजार किया जा रहा था । रात 12 बजे जैसे ही कान्हा का जन्म हुआ तो मंदिर में घंटे घडिय़ाल बजने लगे। नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल के स्वर गूंजने लगे। कान्हा के बाल रूप को सुंदर पोशाक व झूले में विराजमान करवाया गया। इस दिन श्रद्धालुओं ने व्रत रखा और कृष्ण जन्म के बाद पंजीरी का प्रसाद लेकर व्रत खोला। शहर में कृष्ण जन्म की बधाईयां गूंजने लगी।
त्रिपोलेश्वर शिवशक्ति सेवा समिति की ओर से महादेव मंदिर में जन्माष्टमी पर्व आस्था के साथ मनाया गया। दोपहर में महिलाओं ने भगवान कृष्ण के भजनों का गान किया। रात 10.40 बजे अभिषेक किया गया। समिति अध्यक्ष जितेंद्र खेडापति ने बताया कि देर रात महाआरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया।
आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से अंबेडकर नगर में जन्माष्टमी पर्व पर भक्ति गीतों का आयोजन किया गया। भगवान को माखन मिश्री का भोग लगाया गया। संभाग के डीडीसी नवीन कुमार व संजय बांगा ने भगवान कृष्ण के जीवन के बारे में बताया।कंपनी बाग में महाराणा प्रताप सेवा समिति की ओर से दही हांडी प्रतियोगिता आयेाजित की गई। इसमें अनेक टीमों ने भाग लिया।
आकाशवाणी के पास स्थित संजय कॉलोनी में भी कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक मध्य रात्रि तक बच्चों के नृत्य और गीत संगीत से श्री कृष्ण की महिमा का बखान किया। इस अवसर पर श्री कृष्ण की मोहक झांकियां भी सजाई गई। कार्यक्रम में स्कीम 5 स्कीम 8 एवं संजय कॉलोनी के वासियों ने शिरकत की। कार्यक्रम संयोजक कैलाश सैनी ने बताया कि इस बार द्वितीय कृष्ण जन्मोत्सव कॉलोनी वासियों के सहयोग से मनाया जा रहा है जिसमें एकत्रित चंदे को केरल के बाढ़ पीडि़तों के लिए भिजवाया जाएगा।

Home / Alwar / जनमाष्टमी 2018 : अलवर में उत्साह व उमंग के साथ मनाया गया कृष्ण जनमोत्सव, झांकियां देख लोग हुए अभिभूत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो