जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष गुप्ता व सामान्य पर्यवेक्षक अदिति ङ्क्षसह की मौजूदगी में मतदान दलों का द्वितीय रेण्डमाइजेशन किया गया। विधानसभावार मतदान दलों का गठन किया गया। इसके साथ ही माइक्रो ऑब्जर्वर्स का भी द्वितीय रेण्डमाइजेशन किया गया। उन्होंने बताया कि सभी 11 विधानसभाओं के लिए मतदान दलों के गठन के लिए रेंडमाइजेशन किया गया। उन्होंने बताया कि सक्रिय मतदान दलों के साथ ही 20 फीसदी रिजर्व मतदान दल रखे गए हैं।
बूथों पर मतदाताओं को न हो पाए दिक्कत
चुनाव के लिए नियुक्त सामान्य पर्यवेक्षक अदिति ङ्क्षसह, पुलिस पर्यवेक्षक ए. सतीश गणेश, व्यय पर्यवेक्षक शिव प्रसाद पाल व टिकेन्द्र कुमार ने बैठक की। अलवर, खैरथल-तिजारा व कोटपूतली-बहरोड़ के जिला कलक्टर, पुलिस अधीक्षक व प्रकोष्ठ प्रभारियों ने हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि बूथों पर पेयजल से लेकर शौचालय आदि की सुविधाएं होनी चाहिए। पोङ्क्षलग बूथों पर बीएलओ के नम्बर अंकित कराएं। पुलिस पर्यवेक्षक ने कहा कि सीमावर्ती राज्य हरियाणा की पुलिस से समन्वय रखते हुए सीमावर्ती पुलिस चेकपोस्ट पर आने वाले वाहनों की बारीकी से जांच करें। अंतर जिला सीमा पर भी कडी निगरानी रखें। अवैध नगदी व शराब के परिवहन पर कार्रवाई की जाए।