scriptअलवर में विवाहिता को उसके पति और जेठ ने केरोसिन डालकर जिंदा जलाया, हुई दर्दनाक मौत | married women burned by his husband in alwar | Patrika News
अलवर

अलवर में विवाहिता को उसके पति और जेठ ने केरोसिन डालकर जिंदा जलाया, हुई दर्दनाक मौत

married women burned in alwar : दहेज को लेकर विवाहिता को उसके पति व जेठ ने जलाकर मार डाला।

अलवरJul 18, 2019 / 10:37 am

Lubhavan

married women burned by his husband in alwar

अलवर में विवाहिता को उसके पति और जेठ ने केरोसिन डालकर जिंदा जलाया, हुई दर्दनाक मौत

अलवर. हम 21वीं सदी में जी रहे हैं। लोग महिला सशक्तिकरण की बात कर रहे हैं। संस्थाएं पुरानी कुरुतियों के खिलाफ जागरुक कर रही हैं। लेकिन इसके बावजूद भी इन पर रोक नहीं लग रही है। ताजा मामला अलवर का है, जहां विवाहिता को उसके पति व जेठ ने केरोसिन छिडक़ आग लगा दी। महिला की दर्दनाक मौत हो गई। सदर थाना इलाके के गांव बुर्जा में मंगलवार देर शाम को दहेज की खातिर विवाहिता को केरोसिन छिडकक़र आग लगा दी। जिसकी सामान्य अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने पीडि़ता के पर्चा बयान के आधार पर पति व जेठ के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
पुलिस ने बताया कि बुर्जा निवासी मिथलेश (35) पत्नी शेखर धींवर मंगलवार शाम को अपने ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में गंभीर रूप झुलस गई थी। जिसे उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में उपचार के दौरान बुधवार को विवाहिता की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव अखैपुरा मोहल्ला निवासी पीहर पक्ष को सौंप दिया। मौत से पहले पुलिस को दिए पर्चा बयान में विवाहिता ने बताया कि उसकी शादी 2 मई 2014 को हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले 10 लाख रुपए दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताडि़त करते थे।
मंगलवार शाम को पति शेखर और जेठ कालू ने उस पर केरोसिन डाल दिया और फिर जेठ कालू ने आग लगा दी। पुलिस ने पर्चा बयान के आधार पर प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने बुधवार को बुर्जा गांव में दबिश भी दी, लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी।

Home / Alwar / अलवर में विवाहिता को उसके पति और जेठ ने केरोसिन डालकर जिंदा जलाया, हुई दर्दनाक मौत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो