8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अवैध वसूली को लेकर वॉटर पार्क में तोडफ़ोड़ नकाबपोश बदमाश 40 हजार रुपए लूट ले गए

सोरवा गांव की घटना
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Pradeep kumar yadav

•

Updated: 16 Sep 2021, 2:25 AM IST

अवैध वसूली को लेकर वॉटर पार्क में तोडफ़ोड़ नकाबपोश बदमाश 40 हजार रुपए लूट ले गए

अवैध वसूली को लेकर वॉटर पार्क में तोडफ़ोड़ नकाबपोश बदमाश 40 हजार रुपए लूट ले गए

अलवर. बहरोड़ क्षेत्र के सोरवा गांव में नांगलखोडिय़ा गांव के पास मंगलवार देर शाम करीब छह बजे एक वाटर पार्क में आठ से दस नकाबपोश बदमाशों ने अवैध वसूली को लेकर तोडफ़ोड़ व चालीस हजार रुपए लूट की घटना को अंजाम दिया। वाटर पार्क के मालिक सोरवा निवासी रामप्रताप ने बहरोड़ पुलिस थाने पर मामला दर्ज कराया है कि उसने सोरवा गांव में नांगलखोडिय़ा के पास ब्लू वॉटर पार्क बना रखा है।जहा पर मंगलवार शाम करीब छह बजे एक गाड़ी में आठ से दस नकाबपोश लोग आए और आते ही वॉटर पार्क में तोडफ़ोड़ करनी शुरू कर दी। वहीं पार्क में लगे सीसीटीवी कैमरों को तोड़ दिया तथा डीवीआर मशीन भी नकाबपोश बदमाश अपने साथ ले गए। नकाबपोश बदमाश रामप्रताप के पास से चालीस हजार रुपए छीन कर ले गए। रामप्रताप ने बताया कि गांव का ही मोनू उर्फ जितेंद्र पुत्र दीनदयाल व उसके तीन चार साथियों ने उसके वाटर पार्क पर आकर धमकी दी थी कि अगर उसे वॉटर पार्क चलाना है तो पन्द्रह हजार रुपए मंथली देनी होगी नहीं तो उसे वॉटर पार्क नहीं चलाने दिया जाएगा तथा उसके बेटे को जान से मार देंगे।
आए दिन बढ़ रही है क्षेत्र में अपराधिक घटनाएं
क्षेत्र में अवैध वसूली को लेकर स्थानीय बदमाश आये दिन धमकी देने के लग रहे है और अवैध वसूली नहीं दी जाती है तो उनके साथ मारपीट व कारोबार को चलने नहीं दिया जाता है।
गांव गांव में सक्रिय हुई अनेक गैंग
थाना क्षेत्र के लगभग सभी गांवों में अवैध वसूली व लूट के लिए युवाओं की कई गैंग सक्रिय हो गई है। जिनके द्वारा दुकानदारों, होटल मालिकों को धमकी दी जाती है।

गैस एजेंसी के सप्लायर से कट्टे की नोक पर 52000 रुपए लूटे
अलवर ग्रामीण. मालाखेड़ा थाना क्षेत्र के रेलवे फाटक से पृथ्वीपुरा को जाने वाले सडक़ मार्ग पर बुधवार को दिनदहाड़े बाइक पर सवाद तीन बदमाश देशी कट्टे की नोक पर घरेलू गैस एजेंसी के सप्लायर से करीब 52000 से अधिक रुपए की राशि लूटकर ले गए। इस सडक़ मार्ग से काफी संख्या में वाहन गुजरते हैं फिर भी यह घटना घटित हो गई।
जानकारी के अनुसार ग्रामीण क्षेत्र में उपभोक्ताओं को उनके घर पर ही इंडेन गैस की तरफ से रसोई गैस के सिलेंडर सप्लाई किए जाते हैं। जहां पर बुधवार को सप्लायर राकेश मीणा पृथ्वीपुरा तथा बालेटा में रसोई गैस सप्लाई कर वापस लौट रहा था। तीसरे पहर दिनदहाड़े राकेश मीणा के ट्रैक्टर को काले रंग की बाइक सवार लोगों ने रोक लिया। बदमाशों ने ट्रैक्टर की सीट से चालक को खींच लिया और एक युवक ने उसकी कनपटी पर कट्टा तान दिया। इस बीच दो अन्य बदमाशों ने लात घूसों से मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान उसके बैग में करीब 52 हजार से अधिक रुपए थे। गैस सिलेंडर सप्लाई से प्राप्त रुपए को तीनों लुटेरे लूट कर फरार हो गए।
इंडेन गैस के मुनीम रामप्रसाद तथा उनके साथी गोपाल सूचना पाकर तुरंत मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने पुलिस को भी सूचना दी। सूचना पाकर मालाखेड़ा पुलिस भी पहुंची लेकिन लुटेरों का कोई पता नहीं लगा। मुनीम रामप्रसाद ने बताया कि राकेश मीणा ट्रैक्टर से सप्लाई कर वापस लौट रहा था। उसके पास करीब 52440 रसोई गैस सिलेंडर सप्लाई के थे, उस राशि को पल्सर बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने कट्टे की नोक लूट लिया। इसमें दो युवकों ने मुंह पर मास्क लगा रखा था एक के मास्क नहीं था। इनमें एक छोटे कद का था। लूट की घटना सुनकर क्षेत्र में दहशत का माहौल है। उधर थाना अधिकारी ने बताया कि मौका मुआयना किया है। लूट के मामले में सेल्समैन राकेश मीणा ने मामला दर्ज कराया है। इस मामले में टीम गठित कर दी गई है लोकेशन व्यवस्था के आधार पर सरगर्मी से तलाश जारी है।